फोटो गैलरी

Hindi Newsशिक्षा आचार्यों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिक्षा आचार्यों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

परेड ग्राउंड धरना स्थल पर लंबे समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे शिक्षा आचार्य रविवार को भड़क गए। संगठन के सरकार के निर्णय पर गहरा रोष व्यक्त किया है। धरना स्थल पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह...

शिक्षा आचार्यों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 25 Dec 2016 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

परेड ग्राउंड धरना स्थल पर लंबे समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे शिक्षा आचार्य रविवार को भड़क गए। संगठन के सरकार के निर्णय पर गहरा रोष व्यक्त किया है। धरना स्थल पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि हाल ही में प्रदेश सरकार ने कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया था कि शिक्षा आचार्यों को केंद्र सरकार की अनुमति के बाद ही शिक्षा मित्र में समायोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूर्व में सैकड़ों शिक्षा आचार्यों को प्रदेश सरकार ने ही शिक्षा मित्र में समायोजित किया है। लेकिन अब शेष बचे 910 शिक्षा आचार्यों को केंद्र की अनुमति का बहाना बनाकर अधर में छोड़ दिया गया है। संगठन इस भेदभाव की नीति को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि सरकार शिक्षा आचार्यों को जल्द शिक्षा मित्र में समायोजित नहीं करती है तो तीन दिनों के भीतर संगठन बड़ा आंदोलन शुरू कर देगा। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

प्रदर्शन के दौरान नईम खान, कैलाश, शाकिरा परवीन, प्रदीप कुमार, अखिलेश चंद्र, मीना थापा, गुलशमा, भगवान सिंह, उल्का कोठारी, शाहिद आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें