फोटो गैलरी

Hindi Newsशिक्षा आचार्य संगठन ने जारी रखा प्रदर्शन

शिक्षा आचार्य संगठन ने जारी रखा प्रदर्शन

शिक्षा आचार्य संगठन ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रखा। परेड ग्राउंड धरना स्थल पर शिक्षा आचार्यों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा है कि सरकार की...

शिक्षा आचार्य संगठन ने जारी रखा प्रदर्शन
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 20 Oct 2016 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

शिक्षा आचार्य संगठन ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रखा। परेड ग्राउंड धरना स्थल पर शिक्षा आचार्यों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा है कि सरकार की लापरवाही के चलते संगठन को अपना लंबा समय प्रदर्शन में व्यतीत करना पड़ा है। बावजूद इसके शिक्षा आचार्यों की मांग को सुनने वाला कोई नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की ओर से संगठन को मात्र कोरे आश्वासन ही मिले हैं। कई बार गुहार लगाने के बाद भी उनकी मांग पूरी नहीं की जा रही। जिसे लेकर शिक्षा आचार्यों में भारी रोष है। यदि सरकार 22 अक्तूबर तक उनकी मांगों को लेकर शासनादेश जारी नहीं करती है तो इसके बाद संगठन प्रदेश भर में आंदोलन छेड़ देगा।

इस मौके पर खेम सिंह, पूर्ण सिंह राणा, रती राम, मोहम्मद शमशाद, रामकृष्ण, प्रहलाद राम, परविंद्र कुमार, बीना देवी, रीमा रावत आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें