फोटो गैलरी

Hindi Newsदेवभूमि जनसेवा केन्द्र का उदघाटन

देवभूमि जनसेवा केन्द्र का उदघाटन

गंगादत्त जोशी मार्ग स्थित उत्तराखंड सरकार के उपक्रम हिल्ट्रान कैल्क के नव निर्मित भवन में देवभूमि जन सेवा केन्द्र का शुभारंभ हो गया है। केन्द्र का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी और...

देवभूमि जनसेवा केन्द्र का उदघाटन
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 27 Dec 2016 04:20 PM
ऐप पर पढ़ें

गंगादत्त जोशी मार्ग स्थित उत्तराखंड सरकार के उपक्रम हिल्ट्रान कैल्क के नव निर्मित भवन में देवभूमि जन सेवा केन्द्र का शुभारंभ हो गया है। केन्द्र का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी और ब्रिगेडियर चंद्रकिशोर जखमोला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस केन्द्र के माध्यम से आम जन पहचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि आसानी से बना सकते हैं। इस अवसर पर चंद्रकिशोर जखमोला, संजय मित्तल, अरविंद दुदपुड़ी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, मंगल सिंह, दमयंती देवी, रजनी, अनीता, भारत रावत और हितेश रतूड़ी आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें