फोटो गैलरी

Hindi Newsनिधन पर शोक

निधन पर शोक

कविराज पं. महेशानंद थपलियाल स्मारक कल्याण सेवा निधि आवई के संस्थापक और वर्तमान संरक्षक विजय थपलियाल का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन पर निधि के सदस्यों की बैठक में शोक व्यक्त किया गया।...

निधन पर शोक
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 17 Nov 2016 03:30 PM
ऐप पर पढ़ें

कविराज पं. महेशानंद थपलियाल स्मारक कल्याण सेवा निधि आवई के संस्थापक और वर्तमान संरक्षक विजय थपलियाल का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन पर निधि के सदस्यों की बैठक में शोक व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वे बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उनके प्रयासों से ही निधि का गठन किया गया, जो वर्तमान में कई सामाजिक कार्यों में योगदान दे रही है। मौके पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।शोक सभा में सतीश चंद्र शर्मा, रामरतन रावत, सुधाकर थपलियाल, प्रकाश हिंदवान, प्रवेश चंद्र, धीरेन्द्र रावत, चंद्रमोहन जखमोला, उमानंद बडोला, राजाराम केष्टवाल, शिव सिंह नेगी, अनीता रावत और यशोदा देवी आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें