फोटो गैलरी

Hindi Newsहाउस टैक्स जमा करने के लिए कल लगेंगे 13 कैंप

हाउस टैक्स जमा करने के लिए कल लगेंगे 13 कैंप

हाउस टैक्स की वसूली के लिए नगर निगम की ओर से रविवार यानी कल के दिन कई जगहों पर कैंप लगा जाएंगे। इस कैंप में लोग आवासीय के साथ साथ व्यावसायिक भवनों का टैक्स भी हाथो हाथ जमा कर सकते हैं। नया वित्तीय...

हाउस टैक्स जमा करने के लिए कल लगेंगे 13 कैंप
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 24 Mar 2017 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

हाउस टैक्स की वसूली के लिए नगर निगम की ओर से रविवार यानी कल के दिन कई जगहों पर कैंप लगा जाएंगे। इस कैंप में लोग आवासीय के साथ साथ व्यावसायिक भवनों का टैक्स भी हाथो हाथ जमा कर सकते हैं।

नया वित्तीय वर्ष करीब आते ही नगर निगम ने हाउस टैक्स की वसूली में तेजी ला दी है। निगम कैंपों को लगाकर टैक्स वसूलने जा रहा है। रविवार के दिन ही कई सारे कैंप लगा जा रहे हैं। कैंप लगने का समय सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक रहेगा। लोग पुरानी रसीद साथ लेकर जरूर आए। कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली ने बताया कि हाउस टैक्स जमा करने के लिए रविवार के दिन नगर निगम मुख्यालय के अलावा चकशाह नगर और राजपुर जोनल आफिस भी खुले रहेंगे।

यहां लगेंगे कैंप

वार्ड नंबर स्थान

47 राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुभाषनगर

9,10 व 11 लक्ष्मी नारायण मंदिर करनपुर

53 आशा गेस्ट हाउस मोहित नगर

43 भंडारी बाग चौक बिजली दफ्तर के पास

16 रेसकोर्स गुरुदरा

44,45 व 46 मधुर मिलन वैडिंग प्वाइंट के पास

31 जोनल आफिस चकशाह नगर

33 व 34 जोनल आफिस चकशाह नगर

51 मलिक चौक इंद्रानगर

छह व सात उत्तर स्वीट शॉप नेशविला रोड

दो राजीव नगर कंडोली शिव मंदिर

15 कुमार चौक ओकांर रोड

23 कालूमल धर्मशाला

टैक्स जमा करना है तो बिल का इंतजार न करे

हाउस टैक्स में छूट का लाभ लेने के लिए महज सात दिन बचे हैं। इसलिए लोग बिल के आने का इंतजार न करे। बिना बिल के नगर निगम में आकर टैक्स जमा कर सकते हैं।

नगर निगम की ओर से हाउस टैक्स में छूट की तिथि 31 मार्च तय की की हुई है। नेहरू कालोनी, धर्मपुर, कौलागढ़, राजपुर क्षेत्र में बिल नहीं भेजे हैं। ऐसे में लोगों में उलझन बनी हुई है। निगम की ओर से अपील की गई है कि जिन लोगों के घरो में बिल नहीं आए हैं तो वह बिल आने का इंतजार न करे। अब बिल नहीं भेजे जाएंगे। लोग खुद निगम आकर अपने भवन का टैक्स जमा करा दे।

कौलागढ़ क्षेत्र के लिए बनी हेल्प डेस्क

कौलागढ़ क्षेत्र के लोगों ने पहले हाउस टैक्स न देने की बात कही थी। अब इस क्षेत्र के लोगों की निगम के साथ सहमति बन गई है। निगम ने कौलागढ़ क्षेत्र के लिए अलग से हेल्प डेस्क बनायी है। इस क्षेत्र के लोग हेल्प डेस्क में जाकर टैक्स जमा कर सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें