फोटो गैलरी

Hindi NewsINSIDE STORY: फतेहगढ़ में ऐसे चल रही हैं युवराज-हेजल की शादी की तैयारियां

INSIDE STORY: फतेहगढ़ में ऐसे चल रही हैं युवराज-हेजल की शादी की तैयारियां

क्रिकेटर युवराज सिंह और एक्ट्रेस हेजल कीच की 30 नवंबर को होने जा रही शादी की तैयारियां जोरो पर हैं। युवराज-हेजल की शादी के लिए जिला फतेहगढ़ साहिब के दुफेरा गांव में पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। ये...

INSIDE STORY: फतेहगढ़ में ऐसे चल रही हैं युवराज-हेजल की शादी की तैयारियां
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 29 Nov 2016 08:13 PM
ऐप पर पढ़ें

क्रिकेटर युवराज सिंह और एक्ट्रेस हेजल कीच की 30 नवंबर को होने जा रही शादी की तैयारियां जोरो पर हैं। युवराज-हेजल की शादी के लिए जिला फतेहगढ़ साहिब के दुफेरा गांव में पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। ये जोड़ी यहां डेरा प्रमुख बाबा राम सिंह से आशीर्वाद लेगी। युवराज की मां शबनम सिंह बाबा राम सिंह की भक्त हैं जो उनके धार्मिक गुरू हैं।

डेरा में युवराज-हेजल की सिख रीति रिवाजों के मुताबिक होगी। इस जोड़ी के आनंद कारज समारोह में केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य हिस्सा लेंगे।  सूत्रों के मुताबिक, डेरा में मरम्मत का कार्य चल रहा है। 

बता दें कि हेजल अपनी शादी के दिन दूसरी बार फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-चंडीगढ़ मार्ग पर स्थिति डेरा जाएंगी। इससे पहले वो और युवराज सगाई के बाद डेरा गए थे।

हेजल का दिल जीतने में युवराज को लगे थे 3 साल, ऐसे शुरू हुई love story

फ्लैश बैक: युवराज ने दिवाली के दिन इस शहर में की थी सगाई

इस दिलचस्प अंदाज में भेजा जा रहा युवराज और हेजल की शादी का INVITATION

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें