शास्त्री-युवी के बाद इस भारतीय बल्लेबाज ने जड़े छह गेंद पर छह छक्के
शास्त्री और युवी के बाद अब सागर इस लिस्ट में शामिल भारत की ओर से रवि शास्त्री और युवराज सिंह छह गेंद पर छह छक्कों का कारनामा कर चुके हैं। शास्त्री ने 1985 में घरेलू क्रिकेट में बड़ौदा के लेफ्
शास्त्री और युवी के बाद अब सागर इस लिस्ट में शामिल
भारत की ओर से रवि शास्त्री और युवराज सिंह छह गेंद पर छह छक्कों का कारनामा कर चुके हैं। शास्त्री ने 1985 में घरेलू क्रिकेट में बड़ौदा के लेफ्ट आर्म स्पिनर तिलकराज की गेंद पर फिर 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर युवी ने छह गेंद पर छह छक्के जड़े थे। अब इस लिस्ट में एक और भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हो गया है।
'टाइम्स शील्ड बी डिवीजन' के मैच में वेस्टर्न रेलवे की ओर से खेलते हुए सागर मिश्रा ने आरसीएफ के खिलाफ यह विस्फोटक पारी खेली और उनके इस तूफान का शिकार हुए ऑफ स्पिनर तुषार कुमरे। बुधवार को इस मैच का दूसरा दिन था और संयोग से लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी करने वाले सागर को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिल गया।
शास्त्री-युवी के बाद इस भारतीय बल्लेबाज ने जड़े छह गेंद पर छह छक्के
सागर की तूफानी पारी
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इसका पूरा फायदा उठाया। उन्होंने पहले 51 रन 35 गेंदों में बनाए, फिर अगली 11 गेंदों पर 40 रन ठोक दिए. इस तरह उन्होंने 46 गेंदों में 91 रनों की तूफानी पारी खेली और खुद को युवी और शास्त्री के क्लब में शामिल कर लिया। मिश्रा ने अंतिम 11 गेंदों पर 9 आसमानी छक्के जड़े।
शास्त्री-युवी के बाद इस भारतीय बल्लेबाज ने जड़े छह गेंद पर छह छक्के
और तब लगा था पहली बार छह गेंद पर छह छक्का
गैरी सोबर्स क्रिकेट इतिहास के पहले खिलाड़ी थे, जिन्होंने 6 गेंदों में 6 छक्के लगाने का कमाल किया था। उन्होंने साल 1968 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इंग्लिश काउंटी में नॉटिंघमशर के लिए ग्लैमरगॉन के खिलाफ तेज गेंदबाज मैलकम नॉश के ओवर में यह कारनामा किया था। बाद में उनका यह बैट 55 लाख रुपये से अधिक में नीलाम हुआ था।
होटल कमरे में महिलाओं को बुलाने पर इन दो क्रिकेटरों पर लगा जुर्माना
जब वीरेंद्र सहवाग ने मांगा 'सर' जडेजा से उधार, और फिर...
फ्रैक्चर्ड हाथ के साथ इंग्लैंड लौटेंगे हमीद, इंग्लिश टीम दुबई में मनाएगी छुट्टी
शास्त्री-युवी के बाद इस भारतीय बल्लेबाज ने जड़े छह गेंद पर छह छक्के