फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड में कुपोषण के खिलाफ जंग छेड़ेंगे धौनी

झारखंड में कुपोषण के खिलाफ जंग छेड़ेंगे धौनी

टीम इंडिया के कप्तान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी झारखंड में खेल के विकास से साथ-साथ कुपोषण के खिलाफ भी  जंग शुरू करेंगे। झारखंड में पर्यटन और कुपोषण दूर करने के लिए वह राज्य सरकार को हर तरह से...

झारखंड में कुपोषण के खिलाफ जंग छेड़ेंगे धौनी
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 17 Jul 2015 06:41 PM
ऐप पर पढ़ें

टीम इंडिया के कप्तान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी झारखंड में खेल के विकास से साथ-साथ कुपोषण के खिलाफ भी  जंग शुरू करेंगे। झारखंड में पर्यटन और कुपोषण दूर करने के लिए वह राज्य सरकार को हर तरह से सहयोग करेंगे। धौनी ने कहा कि राज्य के विकास के लिए सरकार जिस रूप में उनका सहयोग मांगेगी, वह तैयार रहेंगे। धौनी गुरुवार को सीएम आवास में मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

धौनी ने कहा कि मुख्यमंत्री दास से उनकी पहली मुलाकात थी। क्रिकेट में व्यस्त रहने के कारण वह सीएम से नहीं मिल सके थे। उन्होंने कहा कि वह अब टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, इस कारण उनके पास समय है।

स्टेडियम मामले का हल बातचीत से हो
जेएससीए और एचईसी के बीच स्टेडियम के विवाद पर धौनी ने कहा कि इसकी कानूनी जानकारी उन्हें कुछ नहीं है। जेएससीए स्टेडियम में कई अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं। यह काफी बेहतर स्टेडियम है। चाहेंगे कि आपसी बातचीत से इसका हल निकाला जाए।

रांची की टीम बाद की बात
आइपीएल में रांची की टीम बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बाद की बात है। इस पर बाद में सोचा जा सकता है।

खेल विश्वविद्यालय में धौनी की सेवा लेगी सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि महेंद्र सिंह धौनी का सहयोग झारखंड सरकार करेगी। कुपोषण, पर्यटन के विकास में भी धौनी की मदद ली जाएगी। स्पोर्ट्स यूर्निवर्सिटी में भी धौनी का सहयोग लिया जाएगा। बोकारो डीपीएस में स्पोर्ट्स एकेडमी खोलने की घोषणा स्वागत योग्य है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें