फोटो गैलरी

Hindi NewsFarewell Gift: तोहफे के लिए विराट&टीम इंडिया को अफरीदी ने कहा शुक्रिया

Farewell Gift: तोहफे के लिए विराट&टीम इंडिया को अफरीदी ने कहा शुक्रिया

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने उन्हें भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली समेत कई  खिलाड़ियों के हस्ताक्षर की हुई जर्सी उपहार में देने के लिए विराट एंड कंपनी का शुक

लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 22 Apr 2017 01:01 PM

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने उन्हें भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली समेत कई  खिलाड़ियों के हस्ताक्षर की हुई जर्सी उपहार में देने के लिए विराट एंड कंपनी का शुक्रिया अदा किया है। 
                
भारतीय टीम ने कुछ दिन पहले ही आफरीदी के अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद खेल भावना दिखाते हुए उन्हें कप्तान विराट समेत कई भारतीय  खिलाड़यिों के हस्ताक्षर की हुई जर्सी अफरीदी को तोहफे में दी थी। 

KKRvGL: रैना के धमाल से गुजरात ने कोलकाता का विजय रथ रोका
              
18 नंबर की जर्सी पर स्टार बल्लेबाज विराट के अलावा युवराज सिंह, आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमराह, सुरेश रैना, पवन नेगी, मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, अजिंक्या रहाणे, शिखर धवन, रविचंद्रन अश्विन, हार्दिक पांड्या और रवि शास्त्री के साइन हैं। 

IPL की खास और विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें...

आगे की स्लाइड में अफरीदी ने कैसे कहा शुक्रिया

Farewell Gift: तोहफे के लिए विराट&टीम इंडिया को अफरीदी ने कहा शुक्रिया1 / 2

Farewell Gift: तोहफे के लिए विराट&टीम इंडिया को अफरीदी ने कहा शुक्रिया

37 साल आफरीदी ने अपने ट्विटर पर लिखा, 'आपका और पूरी भारतीय टीम का इस शानदार उपहार के लिए शुक्रिया विराट कोहली। सम्मानीय सुपरस्टार उम्मीद है कि आपसे जल्द मुलाकात होगी।' 
               

आफरीदी ने इस साल फरवरी में आधिकारिक तौर पर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। उन्होंने गत वर्ष भारत की मेजबानी में हुए ट्वंटी-20 विश्व कप में टीम का नेतृत्व किया था। आफरीदी ने 27 टेस्ट मैचों में 1716 रन और 48 विकेट लिए वहीं 398 वनडे में 8064 रन और 395 विकेट झटके।  

IPL की खास और विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें...
                
क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप ट्वंटी-20 के सबसे तूफानी बल्लेबाजों में शुमार आफरीदी ने 98 ट्वंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1405 रन और 97 विकेट लिए।

PAKvsWI 1st TEST DAY 1: शुरुआती झटकों के बाद संभला वेस्टइंडीज

Farewell Gift: तोहफे के लिए विराट&टीम इंडिया को अफरीदी ने कहा शुक्रिया2 / 2

Farewell Gift: तोहफे के लिए विराट&टीम इंडिया को अफरीदी ने कहा शुक्रिया