रोहित शर्मा बोले, 'Finally honeymoon time...'
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा इस साल की शुरुआत से ही लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग खत्म होने के बाद उन्हें अब जुलाई तक का ब्रेक मिला है। इस...
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा इस साल की शुरुआत से ही लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग खत्म होने के बाद उन्हें अब जुलाई तक का ब्रेक मिला है। इस ब्रेक का फायदा उठाते हुए रोहित अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ छुट्टियां मनाने निकल गए हैं।
उन्होंने ट्विटर पर अपनी पत्नी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'Finally honeymoon time.' ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से टीम इंडिया लगातार क्रिकेट खेल रही है। श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज, एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप के बाद रोहित आईपीएल-9 में मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर खेले।
Finally honeymoon time!! So impressed with @EtihadAirways #Reimagined #EtihadAirways pic.twitter.com/ueV3tvVw6a
— Rohit Sharma (@ImRo45) June 2, 2016
रोहित को जिम्बाब्वे दौरे के लिए आराम दिया गया है। इसके बाद वो टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज जाएंगे।