फोटो गैलरी

Hindi NewsRANJI FINAL: गुजरात की नजरें इतिहास पर तो मुंबई की 42वें खिताब पर

RANJI FINAL: गुजरात की नजरें इतिहास पर तो मुंबई की 42वें खिताब पर

भारत ने जब अपनी पहली टेस्ट जीत हासिल नहीं की थी तब गुजरात ने रणजी के फाइनल में जगह बनाई थी। उसके 66 साल बाद जाकर गुजरात अब रणजी फाइनल खेल रहा है। मंगलवार से यहां शुरू होने वाले रणजी फाइनल में गुजरात...

RANJI FINAL: गुजरात की नजरें इतिहास पर तो मुंबई की 42वें खिताब पर
एजेंसीTue, 10 Jan 2017 10:43 AM
ऐप पर पढ़ें

भारत ने जब अपनी पहली टेस्ट जीत हासिल नहीं की थी तब गुजरात ने रणजी के फाइनल में जगह बनाई थी। उसके 66 साल बाद जाकर गुजरात अब रणजी फाइनल खेल रहा है। मंगलवार से यहां शुरू होने वाले रणजी फाइनल में गुजरात और इतिहास के बीच 41 बार के चैंपियन मुंबई की बाधा होगी।
            
रणजी ट्रॉफी में पहला खिताब जीतने की कवायद में लगे गुजरात को रिकॉर्ड 41 बार के चैम्पियन मुंबई से कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। सेमीफाइनल में मुंबई ने तमिलनाडु को और गुजरात ने झारखंड को हराया था। मुंबई को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है लेकिन वह गुजरात की चुनौती को कतई नज़रअंदाज़ नहीं कर सकता।

धौनी की कप्तानी पर शास्त्री के इस बयान से भड़क सकते हैं 'दादा'
         
गुजरात जब 1950-51 में रणजी फाइनल में पहुंचा था तब पॉली उमरीगर उसके कप्तान थे। उसके बाद से गुजरात ने एक लंबा सफर तय किया और 66 साल बाद जाकर फाइनल में जगह बनाई। इसके मुक़ाबले मुंबई की टीम 45 बार रणजी के फाइनल में पहुंची और 41 बार ख़िताब अपने नाम किया। आखिरी बार जब मुंबई जब फाइनल में हारी तो वह साल 1990-91 था और मुंबई के कप्तान दिलीप वेंगसरकर दो रन की हार के बाद रो पड़े थे।

गांगुली को मिली जान से मारने की धमकी, 'दादा' बोले- देखते हैं...
           
इस बार गुजरात के पास ख़िताब जीतने का अच्छा मौका है। पिछले कुछ समय में गुजरात की टीम में काफी सुधार हुआ है। टीम ने पिछले सत्र में विजय हजारे ट्रॉफी जीती जबकि 2012-13 में सैयद मुश्ताक अली चैम्पियन बना। गुजरात की टीम यदि टूनार्मेंट में अब तक के अपने प्रदर्शन को दोहराने में सफल रहती है तो उसके पास गत चैम्पियन मुंबई को एक और खिताब जीतने से रोकने का अच्छा मौका रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें