पुणे ने लगाई जीत की हैट्रिक, मुंबई का विजयरथ रोक 3 रन से हराया
आखिरकार मुंबई इंडियंस का विजयरथ रोककर राइजिंग पुणे सुपरजाइंट ने जीत की हैट्रिक लगाई। पुणे ने मुंबई को 3 रन से हराया। इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने 58 रन की पारी खेली,
आखिरकार मुंबई इंडियंस का विजयरथ रोककर राइजिंग पुणे सुपरजाइंट ने जीत की हैट्रिक लगाई। पुणे ने मुंबई को 3 रन से हराया। इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने 58 रन की पारी खेली, लेकिन उनकी यह इनिंग बेकार गई।
आखिरी ओवर कर रहे उनादकट ने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए पहले हार्दिक को आउट किया और इसी ओवर में रोहित शर्मा का विकेट लिया। जिसके बाद जीत पुणे के झोली में आ गई। मुंबई ने पुणे खिलाफ टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया था। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मैन ऑफ द मैच बेन स्टोक्स को दिया गया।
ऐसी रही मुंबई की बैटिंग
- मुंबई को पहला झटका बटलर के रूप में लगा। बटलर को 17 रन के स्कोर पर स्टोक्स ने आउट किया।
- 7 ओवर में मुंबई ने 51 बनाए ही थे कि 3 रन बनाकर खेल रहे नीतीश राणा आउट हो गए। राणा को क्रिस्टियन ने आउट किया।
- ओपनिंग करने आए पार्थिव पटेल पर काफी देर तक क्रीज पर टिके रहे। लेकिन 33 रन के स्कोर पर वाशिंगटन सुंदर के आईपीएल करियर के पहले शिकार बने।
- इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे कर्ण शर्मा भी ज्यादा कुछ खास नहीं कर सके और 11 रन के स्कोर पर स्टोक्स ने आउट किया।
- क्रीज पर काफी देर तक टिके रहने के बाद रोहित के साथ पोलार्ड ने 36 रन की पार्टनरशिप की। 9 रन के स्कोर पर पोलार्ड भी आउट हो गए।
- एक तरफ पारी संभालते हुए रोहित शर्मा ने शानदार हाफ सेंचुरी पूरी की। पोलार्ड का विकेट गिरने के बाद बैटिंग करने आए हार्दिक ने लगातार दो चौके लगाकर खेल की शुरूआत की।
- कप्तान रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या ने मैच को आखिरी ओवर तक ले गए। आखिरी ओवर में उनादकट ने पहली ही गेंद पर पंड्या को स्टोक्स के हाथों कैच आउट कराया। दूसरी गेंद पर रोहित ने छक्का जड़कर मैच को और भी रोमांचक मोड पर ला दिया।
- आखिरी ओवर की तीसरी बॉल डॉट बॉल हो गई, जिसके अगली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में रोहित शर्मा को उनादकट ने खुद ही कैच लेकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। 5वीं गेंद पर हरभजन डबल लेने की कोशिश की, जिसपर मैक्लेघन रन आउट हो गए। आखिरी गेंद पर भज्जी ने 6 लगाया, लेकिन फिर भी मुंबई 3 रन से हार गई।
- पुणे ने जीत की हैट्रिक लगाकर प्वाइंट टेबल में चौथे स्थान पर काबिज हो गया। वहीं मुंबई का विजयरथ भी रुक गया।
ऐसी रही पुणे की इनिंग
- पुणे की शुरूआत बेहद शानदार रही पुणे ने बिना विकेट खोए पहले स्ट्रैटेजिक टाइम आउट तक 6 ओवर में 48 रन बना लिए थे। 76 रन के स्कोर पहला विकेट रहाणे 38 रन पर आउट हो गए।
- दूसरा विकेट ओपनर बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी 45 रन के निजी स्कोर बनाकर आउट हुए। उन्होंने 3 चौके और 2 छ्क्के लगाए।
- इसके बाद 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए स्टीव स्मिथ भी जल्द आउट होकर पवेलियन लौट गए उन्होंने 17 रन बनाए।
- इसके बाद स्टोक्स भी कुछ अच्छे शॉट खेलने के बाद 17 रन के स्कोर पर आउट हो गए। कुछ ही देर में धीमी बैटिंग कर रहे धौनी 7 रन के स्कोर पर बुमराह की गेंद पर बोल्ड हो गए।
- तेज बल्लेबाजी कर रहे मनोज तिवारी भी आखिरी ओवर में 22 रन बनाकर आउट हो गए। पुणे ने मुंबई के सामने 161 रनों का लक्ष्य रखा।
मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें...
मुंबई ने शनिवार रात हुये मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ 142 रन का साधारण स्कोर बनाने के बाद भी उसका बचाव कर लिया और दिल्ली को 14 रन से शिकस्त दी थी। वहीं पुणे ने अपने पिछले मुकाबले में धोनी के धमाके से गत चैंपियन हैदराबाद को छह विकेट से पीटा था। धोनी ने इस मैच में 34 गेंदों में पांच चौके ओर तीन छक्कों की बदौलत 61 रन की नाबाद मैच विजयी पारी खेली थी।
6 साल कम उम्र के सचिन को दिल दे बैठीं थीं अंजलि, पढ़ें पूरी लव-स्टोरी
अगले स्लाइड में पढ़ें दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन के खिलाड़ी
पुणे ने लगाई जीत की हैट्रिक, मुंबई का विजयरथ रोक 3 रन से हराया
मुंबई इंडियंसः पार्थिव पटेल, जोस बटलर, नीतीश राणा, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, कीरन पोलार्ड, मिशेल जॉनसन, हरभजन सिंह, मिशेल मैक्लिनेगन, जसप्रीत बुमराह, कर्ण शर्मा।
राइजिंग पुणे सुपरजायंटः अजिंक्य रहाणे, राहुल त्रिपाठी, स्टीव स्मिथ, महेंद्र सिंह धौनी, बेन स्टोक्स, डेनियल क्रिस्टियन, मनोज तिवारी, वाशिंग्टन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर, जयदेव उनादकट।
पुणे ने लगाई जीत की हैट्रिक, मुंबई का विजयरथ रोक 3 रन से हराया