फोटो गैलरी

Hindi NewsVIDEO: स्मिथ की टांगों के बीच फंसी गेंद और साहा ने किया कुछ ऐसा कि...

VIDEO: स्मिथ की टांगों के बीच फंसी गेंद और साहा ने किया कुछ ऐसा कि...

...

लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 16 Mar 2017 08:41 PM

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच रांची में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ 117 रन बनाकर नॉटआउट लौटे हैं। स्मिथ जब 97 रनों पर खेल रहे थे तो कुछ ऐसा हुआ कि अंपायर से लेकर मैदान पर मौजूद हर खिलाड़ी हंसने लगा। 

मैच के 80वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारतीय विकेटकीपर रिद्धिमान साहा और स्मिथ के बीच कॉमेडी देखने को मिली। रविंद्र जडेजा गेंदबाजी कर रहे थे और गेंद स्मिथ की टांगों के बीच जाकर अटक गई। स्मिथ उस समय सेंचुरी के करीब थे। साहा ने इस मौके को कैच में तब्दील करने के लिए कुछ ऐसा कर डाला कि हर कोई हंसने लगा।

VIDEO: ऐसे लगी कप्तान विराट को तेज चोट, मैदान से जाना पड़ा बाहर...

VIDEO: तेंदुलकर की 100वीं सेंचुरी के 10 UNKNOWN FACTS

आगे की स्लाइड में पढ़ें क्या हुआ...

VIDEO: स्मिथ की टांगों के बीच फंसी गेंद और साहा ने किया कुछ ऐसा कि...1 / 3

VIDEO: स्मिथ की टांगों के बीच फंसी गेंद और साहा ने किया कुछ ऐसा कि...

साहा स्मिथ की टांगों के बीच फंसी गेंद को लपकने के लिए जी तोड़ कोशिश करने लगे। स्मिथ ने भी ठान रखा था कि वो गेंद साहा के दस्ताने में नहीं गिरने देंगे। दोनों के बीच कुछ देर जद्दोजहद चली और फिर साहा और स्मिथ दोनों ही मैदान पर गिर पड़े। साहा ने गेंद लेते ही आउट की अपील की। गेंद तब तक डेड हो चुकी थी। अंपायर इयान गुल्ड भी इस दौरान अपनी हंसी नहीं रोक पाए। जडेजा समेत मैदान पर मौजूद हर खिलाड़ी हंसने लगा, लेकिन स्मिथ के चेहरे का रंग उड़ गया था। रिप्ले में साफ था कि गेंद ने स्मिथ के बल्ले का किनारा नहीं लिया था, तो ऐसे में गेंद अगर डेड भी नहीं होती तो भी स्मिथ आउट नहीं होते।

3rd TEST: पहले दिन का खेल खत्म, AUS का स्कोर 299/4

अगली स्लाइड में VIDEO में देखें क्या कुछ मैदान पर हुआ था...

VIDEO: स्मिथ की टांगों के बीच फंसी गेंद और साहा ने किया कुछ ऐसा कि...2 / 3

VIDEO: स्मिथ की टांगों के बीच फंसी गेंद और साहा ने किया कुछ ऐसा कि...

VIDEO: रांची टेस्ट के पहले दिन का सबसे FUNNY पल

इस वीडियो को इंडियन क्रिकेट टीम के आधिकारिक फेसबुक पेज पर शेयर किया गया है। 

VIDEO: स्मिथ की टांगों के बीच फंसी गेंद और साहा ने किया कुछ ऐसा कि...3 / 3

VIDEO: स्मिथ की टांगों के बीच फंसी गेंद और साहा ने किया कुछ ऐसा कि...