फोटो गैलरी

Hindi News3rd TEST: पहले दिन का खेल खत्म, AUS का स्कोर 299/4

3rd TEST: पहले दिन का खेल खत्म, AUS का स्कोर 299/4

...

लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 16 Mar 2017 04:51 PM

स्मिथ एक छोर पर जमे

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 रनों के नुकसान पर 299 है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

कप्तान स्टीव स्मिथ ने चौके के साथ सेंचुरी (117) और ग्लेन मैक्सवेल ने छक्के के साथ हाफसेंचुरी (82) पूरी की। इन दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है और टीम इंडिया की नजर इस जोड़ी को तोड़ने पर है।

LIVE स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें...

ऑस्ट्रेलिया को मैट रेनशॉ और डेविड वॉर्नर ने 50 रनों तक पहुंचाया ही था कि रविंद्र जडेजा ने वॉर्नर को कॉट एंड बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। वॉर्नर 19 रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद उमेश यादव ने रेनशॉ को कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच कराया। रेनशॉ 44 रन बनाकर आउट हुए और ऑस्ट्रेलिया को 80 रनों पर दूसरा झटका लगा।

शॉन मार्श आर अश्विन का शिकार बने और उनका कैच चेतेश्वर पुजारा ने लपका। फील्ड अंपायर ने मार्श को नॉटआउट करार दिया, लेकिन टीम इंडिया ने डीआरएस लिया और फैसला उनके पक्ष में गया। इसके बाद पीटर हैंड्सकॉम्ब ने स्मिथ के साथ मिलकर पारी को संभाला, इस जोड़ी को भी यादव ने तोड़ा और हैंड्सकॉम्ब 19 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हुए।

दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए गए हैं। टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में मुरली विजय की वापसी हुई और अभिनव मुकुंद को बाहर बैठना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया में मिशेल स्टार्क की जगह पैट कमिंस और मिशेल मार्श की जगह ग्लेन मैक्सवेल को टीम में जगह मिली है। 

प्लेइंग इलेवन-

भारत- मुरली विजय, के.एल. राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, करुण नायर, रिद्धिमान साहा, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, इशांत शर्मा, उमेश यादव।

ऑस्ट्रेलिया- डेविड वॉर्नर, मैट रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मैथ्यू वेड, स्टीव ओकीफ, पैट कमिंस, नाथन लायन, जोश हेजलवुड, ग्लैन मैक्सवेल।

मैच से जुड़ी ये बातें जानना बेहद जरूरी है...

3rd TEST: पहले दिन का खेल खत्म, AUS का स्कोर 299/41 / 5

3rd TEST: पहले दिन का खेल खत्म, AUS का स्कोर 299/4

रांची में दोनों टीमों का रिकॉर्ड

रांची में ये पहला मौका है जब टेस्ट मैच खेला जाना है। इस तरह से भारत में ये 26वां टेस्ट वेन्यू हो जाएगा। रांची के इस मैदान पर टीम इंडिया ने अभी तक कुल पांच इंटरनेशनल मैच खेले हैं और इसमें से तीन में उन्हें जीत मिली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही एक वनडे मैच रद्द हो गया था, जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान टीम इंडिया को इस मैदान पर हार का सामना करना पड़ा था। वहीं ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो उसने इस मैदान पर महज एक मैच खेला है वो भी बारिश के चलते रद्द हो गया था।

DRS विवादः विराट बोले- पुरानी बात छोड़ो, स्मिथ ने कहा- बकवास है कि...

DRS विवादः रांची टेस्ट से पहले ICC ने किए बड़े बदला

आगे की स्लाइड में पढ़ें जब विराट कोहली इस मैदान पर कप्तान के रूप में पहली बार उतरे थे...

3rd TEST: पहले दिन का खेल खत्म, AUS का स्कोर 299/42 / 5

3rd TEST: पहले दिन का खेल खत्म, AUS का स्कोर 299/4

VIDEO: विराट का हेलिकॉप्टर शॉट

रांची में नवंबर 2014 में टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच खेला था। इस मैच में कप्तान धौनी चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह विराट कोहली ने टीम की कमान संभाली थी। श्रीलंका के खिलाफ रांची में खेला गया मैच इसलिए भी खास है क्योंकि यहां कप्तान विराट ने धांसू पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। 287 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने तीन विकेट से जीत दर्ज कराई थी। विराट ने इस मैच में नॉटआउट 139 रन बनाए थे और साथ ही महेंद्र सिंह धौनी की स्टाइल में हेलिकॉप्टर शॉट भी जड़ा था। एक बार फिर कप्तान विराट से उसी प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया लिखती रहे, हम काम करते रहेंगे: कोहली

आगे की स्लाइड में पढ़ें टॉस और पिच का कितना अहम रोल होगा...

3rd TEST: पहले दिन का खेल खत्म, AUS का स्कोर 299/43 / 5

3rd TEST: पहले दिन का खेल खत्म, AUS का स्कोर 299/4

रांची पिच का 'पचड़ा'

रांची टेस्ट से पहले धौनी को एक दिन क्यूरेटर के साथ पिच पर देखा गया था। तब से ही यहां की पिच सुर्खियों में बनी हुई है। कुछ लोगों का कहना है कि विकेट पहली गेंद से ही टर्न लेगा तो किसी का कहना है कि बल्लेबाजी के लिए विकेट अच्छा हो सकता है। पिच के बारे में कहा जा रहा है कि वो काफी सूखी होगी और घास भी नहीं होगी। ऐसे में एक बार फिर स्पिनरों की मददगार पिच हो सकती है। टॉस फिर से अहम भूमिका निभा सकता है और इसे जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का ही फैसला लेगी। कप्तान विराट कोहली ने भी पिच के बारे में कोई प्रिडिक्शन करने से इनकार किया है। आगे की स्लाइड में देखें मैच से जुड़े खास ट्रिविया...

3rd TEST: पहले दिन का खेल खत्म, AUS का स्कोर 299/44 / 5

3rd TEST: पहले दिन का खेल खत्म, AUS का स्कोर 299/4

मैच के खास ट्रिविया...

आज से ठीक 140 साल पहले 15 मार्च 1877 को मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट का आगाज करने वाला ऑस्ट्रेलिया अपनी इस यात्रा को रांची में एक नए मुकाम पर पहुंचाएगा। भारत के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच उसका 800वां टेस्ट होगा। ऑस्ट्रेलिया 800 टेस्ट मैच खेलने वाला दुनिया का दूसरा देश बन जाएगा। इंग्लैंड उससे पहले यह मुकाम हासिल कर चुका है। उसके नाम पर 983 टेस्ट मैच दर्ज हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक जो 799 टेस्ट मैच खेले हैं उनमें से उसे 377 में जीत और 214 में हार मिली है। दो मैच टाई और बाकी 206 मैच ड्रॉ छूटे।

पुणे के बाद बेंगलुरु की पिच पर भी 'किचकिच', मैच रेफरी बोले...

3rd TEST: पहले दिन का खेल खत्म, AUS का स्कोर 299/45 / 5

3rd TEST: पहले दिन का खेल खत्म, AUS का स्कोर 299/4