फोटो गैलरी

Hindi Newsहॉस्पिटल में भर्ती हुए क्रिस गेल, सहवाग ने पूछा कारण तो टाल गए बात

हॉस्पिटल में भर्ती हुए क्रिस गेल, सहवाग ने पूछा कारण तो टाल गए बात

वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर क्रिस गेल की तबीयत ठीक नहीं है, क्रिस गेल ने 3 दिन पहले ट्विटर पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें उन्हें ग्लूकोज चढ़ते हुए दिख रहा है। उन्होंने फोटो के साथ लिखा है, 'लॉन्ग...

हॉस्पिटल में भर्ती हुए क्रिस गेल, सहवाग ने पूछा कारण तो टाल गए बात
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 09 Jan 2017 09:18 AM
ऐप पर पढ़ें

वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर क्रिस गेल की तबीयत ठीक नहीं है, क्रिस गेल ने 3 दिन पहले ट्विटर पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें उन्हें ग्लूकोज चढ़ते हुए दिख रहा है। उन्होंने फोटो के साथ लिखा है, 'लॉन्ग लिव द किंग'। 

क्रिस गेल की तबीयत खराब होने की खबर सुनते ही भारतीय बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग से भी रहा नहीं गया। उन्होंने ट्वीट के जरिए क्रिस गेल की तबीयत के बारे में पूछा। उन्होंने लिखा है 'जल्दी ठीक दो जाओ यूनिवर्स बॉस। यह किंग जरूर ज्यादा दिन तक जिएगा मगर हुआ क्या है।' इस पर क्रिस ने जवाब दिया, 'मैं तुम्हें बाद में बताऊंगा। शुक्रिया।' 

36 वर्षीय गेल की भारत में फैन फॉलोइंग जबरदस्त है, गेल खुद भी कहते हैं कि भारत में बेंगलुरू उनके दूसरे घर जैसा है। इंडियन प्रीमियर लीग में गेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के लिए खेलते हैं। अभी कुछ समय पहले उनकी ऑटोबायोग्राफी लॉन्च हुई थी।

सहवाग ने गेल की ऑटोबायोग्राफी की लॉन्चिग के दौरान मजाक में कहा था, 'क्रिस ने ट्रिपल सेंचुरी लगाई लेकिन मेरी तरह उनके नाम पर एक पारी में पांच विकेट नहीं दर्ज हैं।' फिर क्या था गेल कहां चुप बैठने वालों में से हैं, उन्होंने तड़ाक से जवाब दिया, 'मेरे नाम पर एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा दो बार दर्ज है, मिस्टर वीरू।'

गुड मॉर्निंग: पढ़ें, क्रिकेट और खेल दुनिया की 5 बड़ी खबरें

कैप्टन मोर्गन बोले, टीम इंडिया को पटखनी देने में छूट जाएंगे पसीने​

संन्यास के बाद पहली बार कप्तानी करेंगे धौनी, युवी पर भी होगी नजर


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें