फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा झूठ व नौटंकी की मंडली है : सतीशचंद्र मिश्रा

भाजपा झूठ व नौटंकी की मंडली है : सतीशचंद्र मिश्रा

भाजपा व सपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों ने मिलकर उत्तर प्रदेश में अपराध को बढ़ावा देने का काम किया। ये पार्टियों को आगामी 2017 के चुनाव में मुंह की खानी पड़ेगी। उक्त बातें सब्जी मंडी परिसर...

भाजपा झूठ व नौटंकी की मंडली है : सतीशचंद्र मिश्रा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 22 Oct 2016 12:30 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा व सपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों ने मिलकर उत्तर प्रदेश में अपराध को बढ़ावा देने का काम किया। ये पार्टियों को आगामी 2017 के चुनाव में मुंह की खानी पड़ेगी। उक्त बातें सब्जी मंडी परिसर स्थित एक लॉन में बसपा के आयोजित भाईचारा कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीशचंद्र मिश्रा ने कही।

उन्होंने भाजपा को झूठ और नौटंकी की मंडली बताते हुए कहा कि चुनावी एजेंडा में अयोध्या मंदिर बनवाने, गरीबो के खाते में पैसा भेजने, बेराजगारो को रोजगार देने, महंगाई कम करने का सपना दिखाया। लेकिन आज तक पूरा नहीं किया जा सका। भाजपा ने अपनी सरकार में लक्ष्मीकांत बाजपेयी, कलराज मिश्र, मुरली मनोहर जोशी जैसे ब्राह्मण नेताओं को दरकिनार कर दिया। भाजपा व सपा ब्राह्मणों को बेइज्जत करने का काम की है। उन्होंने सपा पर चुटकी लेते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार चोरी, डकैती, फिरौती, हत्या, बलात्कार सहित तमाम अपराधो की जन्मदाता है। सिर्फ सैफई, इटावां और मैनपुरी का विकास कर पूरे प्रदेश का विकास करने का दावा कर रही है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गृह कलह से ऊब कर अपनी खुद अलग पार्टी बनाने की फिराक में है। कहा कि बसपा की सरकार में मायावती ने 15 ब्राह्मणों को मंत्रिमंडल में शामिल किया। 25 ब्राह्मण नेताओं को निगम का चेयरमैन बनाया, जबकि 3 हजार ब्राह्मण अधिवक्ताओं को सरकारी वकील नियुक्त किया गया। उन्होंने सर्वसमाज को एक जुट होकर आगामी चुनाव में बसपा की सरकार बनाने की अपील की। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे, पूर्व चेयरमैन बार कौसिंल परेश मिश्र, डा. लक्ष्मीकांत, अखिलेश अम्बेडकर, शोभनाथ चौधरी, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार, महेंद्र राव, रतीश कुमार, जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रसाद, कौशिक कुमार पांडेय, तिलकधारी बिंद, मनोज प्रकाश पांडेय, विजेंद त्रिपाठी, संजय गौतम, अशोक बागी, प्रभात पटेल आदि बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय त्रिपाठी ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें