फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा प्रत्याशी पूरन ने खेतीखान क्षेत्र में मांगे वोट

भाजपा प्रत्याशी पूरन ने खेतीखान क्षेत्र में मांगे वोट

भाजपा प्रत्याशी विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने जनसंपर्क के दौरान भाजपा के पक्ष में लोगों से वोट मांगे। इस दौरान कई लोगों ने भाजपा को समर्थन दिया। भाजपा प्रत्याशी फर्त्याल ने सोमवार सुबह को खेतीखान...

भाजपा प्रत्याशी पूरन ने खेतीखान क्षेत्र में मांगे वोट
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 13 Feb 2017 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा प्रत्याशी विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने जनसंपर्क के दौरान भाजपा के पक्ष में लोगों से वोट मांगे। इस दौरान कई लोगों ने भाजपा को समर्थन दिया। भाजपा प्रत्याशी फर्त्याल ने सोमवार सुबह को खेतीखान बाजार, मानर गांव, गंभीर गांव, सुजानगांव, बाज गांव, तपनीपाल में जनसंपर्क किया।

उन्होंने कहा कि विकास के लिए सूबे में भाजपा को लाना जरूरी है। उनके साथ भ्रमण में दिनेश गहतोड़ी, डिगराज देउपा, कैलाश पांडेय, मोहन पाटनी, रमेश पाटनी, विजय बोहरा, सुमित कलखुड़िया, विजय आदि रहे। इधर, लोहाघाट ब्लाक में भाजपा कार्यकर्ता श्याम ढेक के नेतृत्व में सुतेड़ा, चांचरी, चामी, खेती, काकड़ी आदि गांवों में भाजपा के लिए वोट मांगे। उनके साथ संजय फर्त्याल, हरीश सिंह, भुवन सिंह, केशव राम, लाल कुमार, जोत राम आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें