फोटो गैलरी

Hindi Newsभुवनेश्वर से रांची जा रही बस पलटी, डेढ़ दर्जन घायल

भुवनेश्वर से रांची जा रही बस पलटी, डेढ़ दर्जन घायल

भुवनेश्वर से रांची जा रही शिरडी साईं बस बुधवार की देर दो बजे रात ओडिशा के रिमुली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें चाईबासा के भी छह लोग शामिल हैं।...

भुवनेश्वर से रांची जा रही बस पलटी, डेढ़ दर्जन घायल
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 02 Feb 2017 06:32 PM
ऐप पर पढ़ें

भुवनेश्वर से रांची जा रही शिरडी साईं बस बुधवार की देर दो बजे रात ओडिशा के रिमुली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें चाईबासा के भी छह लोग शामिल हैं।

घायलों को चंपुआ अस्पताल ले जाया गया। यहां से दो यात्रियों को क्योंझर रेफर किया गया, जहां से उन्हें कटक भेज दिया गया। बताया जाता है कि सामने से आ रही गाड़ी को जगह देने और तेज रफ्तार में होने के कारण बस पलट गई। बस में कुल 40 यात्री सवार थे।

सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

दुर्घटना के बाद स्लीपर बसों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सिंहभूम बस ऑनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मो. बारिक ने कहा कि झारखंड में स्लीपर बसें अवैध तरीके से चल रही हैं। राज्य में इस पर प्रतिबंध लगा है। उन्होंने कई बार इसको लेकर लिखा - पढ़ी की। अधिकारियों का ध्यान भी इस ओर आकृष्ट कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि यह बस तेज गति के कारण एक बार टेबो घाटी में भी दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची थी। इस तरह की बसों पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा की गई टिप्पणी को ध्यान में रखकर परिचालन पर रोक लगानी चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें