वोडाफोन ने कोलकाता में शुरू की 4जी सेवा
वोडाफोन ने सोमवार को कोलकाता में अपनी 4जी सेवा शुरू की। एक माह के समय में कंपनी द्रुत गति की इस सेवा की शुरुआत मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु के महानगरों में करेगी। वोडाफोन इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी...
वोडाफोन ने सोमवार को कोलकाता में अपनी 4जी सेवा शुरू की। एक माह के समय में कंपनी द्रुत गति की इस सेवा की शुरुआत मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु के महानगरों में करेगी। वोडाफोन इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी नवीन चोपड़ा ने कहा कि हम 4जी सेवाओं की पेशकश में तेजी लाएंगे और जल्द महत्वपूर्ण महानगरों दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में इनकी शुरुआत करेंगे।
इन शहरों में 4जी सेवाओं का परीक्षण सफलतापूर्वक शुरू हो चुका है और अगले एक महीने में इन शहरों में सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में केरल और कर्नाटक में 4जी सेवाएं शुरू की जा चुकी हैं। कोलकाता में वोडाफोन की 4जी सेवाओं का शुभारंभ पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने किया। शहर में एयरटेल की 4जी सेवा पहले से है।