फोटो गैलरी

Hindi Newsunion budget 2016 17 no hard copies of budget government goes the green way

नहीं दी जाएंगी बजट की कागजी प्रतियां

केंद्र सरकार ने पर्यावरण की रक्षा का ख्याल रखते हुए फैसला किया है कि सोमवार को पेश हुए वर्ष 2016-17 के आम बजट की कागजी प्रतियां नहीं दी जाएंगी।   हर साल लोकसभा में बजट पेश होने के बाद...

नहीं दी जाएंगी बजट की कागजी प्रतियां
एजेंसीMon, 29 Feb 2016 03:56 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्र सरकार ने पर्यावरण की रक्षा का ख्याल रखते हुए फैसला किया है कि सोमवार को पेश हुए वर्ष 2016-17 के आम बजट की कागजी प्रतियां नहीं दी जाएंगी।
 
हर साल लोकसभा में बजट पेश होने के बाद संवाददाताओं को संसद भवन के निर्धारित काउंटर से आम बजट के दस्तावेज की प्रतियां दी जाती थीं। लेकिन, इस साल सरकार ने पर्यावरण की रक्षा करने और पेड़ों को बचाने के अपने प्रयास के तहत संवाददाताओं को इसकी प्रतियां नहीं देने का फैसला किया है।
 
आम बजट की प्रति के लिए सैकड़ों पन्नों की जरूरत होती है। इसकी कई पुस्तिकाएं होती हैं, जिनमें विभिन्न मंत्रालयों को किए गए आवंटनों की विस्तृत जानकारी, योजना और राजस्व व्यय और अन्य वित्तीय विवरण होता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें