फोटो गैलरी

Hindi Newsseven cars or maruti suzuki in the list of top ten selling cars in india

टॉप 10 लिस्ट:देश में दस सबसे अधिक बिकने वाली कारों में से 7 मारुति की

बीते वित्त वर्ष 2016-17 में देश के दस सबसे अधिक बिकने वाले यात्री वाहनों में से सात मारुति सुजुकी के हैं। मारुति सुजुकी की कार आल्टो लगातार 13वें साल सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा है। वाहन...

टॉप 10 लिस्ट:देश में दस सबसे अधिक बिकने वाली कारों में से 7 मारुति की
एजेंसीWed, 19 Apr 2017 06:58 PM
ऐप पर पढ़ें

बीते वित्त वर्ष 2016-17 में देश के दस सबसे अधिक बिकने वाले यात्री वाहनों में से सात मारुति सुजुकी के हैं। मारुति सुजुकी की कार आल्टो लगातार 13वें साल सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा है। वाहन विनिमार्ताओं के संगठन सियाम के आंकड़ों के अनुसार 2015-16 में दस सबसे अधिक बिकने वाले मॉडलों में मारुति के छह मॉडल थे, यानी आलोच्य वित्त वर्ष में उसने बाजार में अपनी स्थिति मजबूत की है।

आंकड़ों के अनुसार भारतीय यात्री वाहनों का बाजार 2016-17 में 9.23 प्रतिशत बढोतरी के साथ 30,46,727 वाहनों का रहा। जबकि पूर्व वित्त वर्ष में यह संख्या 27,89,208 वाहन रही थी। घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की कुल बिक्री में मारति सुजुकी के सात वाहनों का हिस्सा 35 प्रतिशत से अधिक (10,74,937 वाहन) रहा। कुल मिलाकर मारुति सुजुकी ने बीते वित्त वर्ष में यात्री वाहन खंड में 14,43,641 वाहन बेचे।

इसके अनुसार 31 मार्च 2017 को समाप्त वित्त वर्ष में आल्टो की बिक्री 8.7 प्रतिशत घटकर 2,41,635 वाहन रही। सबसे अधिक बिकने वाले यात्री वाहन माडलों में मारति की वेगन आर-दूसरे, डिजायर-तीसरे, स्विफट-चौथे स्थान पर रही वहीं पांचवें स्थान पर हुंदै की ग्रेंड आई10 है। वहीं हुंदै की एलीट आई20 छठे स्थान पर है। मारुति सुजुकी की बलेनो सातवें, रेनों इंडिया की क्विड आठवें, मारुति की ही वितारा ब्रेजा नौंवे तथा सिलेरिया दसवें स्थान पर रही।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें