रेल यात्रा के दौरान यह एप दिलाएगा सारी सुविधाएं
यात्रियों की सुविधा के लिए एक नया एप रेलयात्री बनाया है। यह रेलवे की दूसरी वेबसाइट से ज्यादा विकसित और फीचर्स से लैस है। यात्री इसे अपने मोबाइल पर गुगल प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप के...

यात्रियों की सुविधा के लिए एक नया एप रेलयात्री बनाया है। यह रेलवे की दूसरी वेबसाइट से ज्यादा विकसित और फीचर्स से लैस है। यात्री इसे अपने मोबाइल पर गुगल प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप के माध्यम से रेलवे से जुड़ी कई तरह की जानकारियां हासिल की जा सकती हैं।
रेल यात्री के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
रेलयात्री अलर्ट सिस्टम- इस एप में यात्रियों को संबंधित यात्रा की समय-सारणी, उसमें हुए बदलाव, स्टेशन, गाड़ी में हुए परिवर्तन के बारे सटीक जानकारी मिलती है।
लाइव ट्रेन स्टेटस- इसकी सहायता से आप गाड़ी सही समय से चल रही है या विलम्ब से की जानकारी प्राप्त कर सकते है। 8 घंटे तक किसी भी रेलगाड़ी के आगमन-प्रस्थान की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
पीएनआर स्टेटस- यहां पीएनआर स्टेटस का मतलब मात्र पीएनआर स्टेटस की जानकारी भर नहीं बल्कि ये ऐप्प आपको आपकी वेटिंग टिकट के कन्फर्म होने के संभावना की जानकारी भी देता है।
समय-सारणी इसकी सहायता से यात्रा के दिन सही समय पर रेलवे स्टेशन पहुचने संबंधी सूचना प्राप्त की जा सकती है। वहीँ किसी दो रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली सभी रेलगाडि़यों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
प्लेटफाॅर्म लोकेटर- आपके बहुमूल्य समय और आपको परेशानी से बचाने के लिए ऐप्प का ये फीचर सच में बहुत उपयोगी सिद्ध होता है। इसके द्वारा आप अपनी रेलगाडी़ से संबंधित संभावित प्लेटफाॅर्म की जानकारी प्राप्त करते है। साथ ही इनक्वारी काउंटर की लम्बी कतार से भी बचते है। ये ऐप्प तब और भी उपयोगी हो जाता है जब आप किसी बडे़ रेलवे स्टेशन से अपनी यात्रा करते है जैसे कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, मुम्बई, लखनऊ आदि।
फूड बुकिंग- रेलयात्री एप के द्वारा आप अपनी यात्रा के दौरान ताजा और स्वादिष्ट भोजन का मजा भी ले सकते है। इस एप से आप भोजन भी आर्डर कर सकते है।
सीट उपलब्धता- इसकी सहायता से किसी भी रेलगाड़ी में सीट के कन्फर्म होने की संभावना की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आप रेलगाड़ी के नाम या गाड़ी नम्बर की सहायता से उसके मार्ग में आने वाले किसी भी रेलवे स्टेशन के किराए का पता लगा सकते है। इसके अलावा ये आपको पूरे किराए यानि भोजन के चार्ज, सुपरफास्ट के चार्ज आदि को अलग करके भी बताता है।
रेल विस्डम- इसके द्वारा किसी भी रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं एवं स्टेशन के आस-पास स्थित जगहों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जैसे कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेलवे म्यूजि़यम की दुकान है। सुबह 9 से 12 बजे तक रेलवे स्टेशन के दोनों गेट अजमेरी गेट एवं पहाड़गंज की तरफ काफी भीड़ होती है जो कि प्रायः आठ शताब्दी रेलगाडि़यां के यहां आगमन के कारण होता है। ऐसे में संभव है कि किसी के यात्री को लेने आने या छोड़ने जाने के बजाय आप रेडियो टैक्सी को प्राथमिकता दे। इस कारण यह फीचर काफी उपयोगी है।
जीपीएस लोकेटर व स्पीडोमीटर- इस फीचर की सहायता से आप अपने सफर के दौरान उस स्थान को जान सकते है जहां फिलहाल आप की रेलगाड़ी है। साथ ही आने वाले और सफर में बीत चुके रेलमार्ग के बारे में भी ये आपको बताता है। इसके अलावा ये आपको आने वाले रेलवे स्टेशन की दूरी किलोमीटर में भी बताता है। वही इसके द्वारा आप रेलगाड़ी की गति की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है। जैसे कि आप की रेलगाड़ी निर्धारित गति से चल रही है या उससे तेज या फिर धीमे या सामान्य गति से।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।