फोटो गैलरी

Hindi Newsmukesh ambani only indian in fobes most powerful list

Fobes: 74 ताकतवरों की सूची में मुकेश अंबानी एक मात्र भारतीय उद्यमी

फोर्ब्स पत्रिका की दुनिया के सबसे ताकतवर 74 लोगों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक मात्र भारतीय उद्यमी है। पत्रिका ने 74 लोगों की इस सूची में मुकेश अंबानी को 38वें स्थान पर...

Fobes: 74 ताकतवरों की सूची में मुकेश अंबानी एक मात्र भारतीय उद्यमी
एजेंसीThu, 15 Dec 2016 07:57 PM
ऐप पर पढ़ें

फोर्ब्स पत्रिका की दुनिया के सबसे ताकतवर 74 लोगों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक मात्र भारतीय उद्यमी है। पत्रिका ने 74 लोगों की इस सूची में मुकेश अंबानी को 38वें स्थान पर रखा है। अंबानी इस सूची में स्थान पाने वाले एक मात्र भारतीय उद्यमी हैं। उल्लेखनीय है कि यह सूची कल जारी की गई थी। इसमें कहा गया है कि अंबानी ने सितंबर में अपनी 4जी मोबाइल सेवा रिलायंस जियो की शुरआत की घोषणा की और कड़ी प्रतिस्पधार् वाले भारतीय दूरसंचार उद्योग में कीमतों की नई जंग छेड़ दी। 

रिलायंस जियो ने इसी साल पांच सितंबर को अपनी सेवा की औपचारिक शुरआत की थी और कंपनी पहले तीन महीने में ही पांच करोड़ से अधिक ग्राहक जुटाकर बाजार में हलचल मचा दी है। कंपनी ने अपनी सारी डेटा व वायस सेवाएं 31 मार्च 2017 तक नि:शुल्क रखने की घोषणा की है। सूची में माइक्रोसाफट के भारतीय मूल के सीईओ सत्य नाडेला को भी रखा गया है। 

उल्लेखनीय है कि प्रतिष्ठित फोर्ब्स पत्रिका ने कल जारी अपनी इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के दस सबसे ताकतवर लोगों की सूची में नौंवे स्थान पर रखा है। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को लगातार चौथी बार इस सूची में शीर्ष स्थान पर रखा गया है, वहीं अमेरिका के निवार्िचत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का क्रम उनके बाद आता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें