एचडीएफसी शीर्ष दस वित्तीय कंपनियों में शामिल
मॉर्गेज ऋणदाता एचडीएफसी दुनिया की शीर्ष 10 उपभोक्ता वित्तीय सेवा कंपनियों में शामिल हो गई है। इस सूची में दिग्गज कंपनियां अमेरिकन एक्सप्रेस, वीजा व मास्टरकार्ड शामिल हैं। अमेरिकी बिजनेस पत्रिका...

मॉर्गेज ऋणदाता एचडीएफसी दुनिया की शीर्ष 10 उपभोक्ता वित्तीय सेवा कंपनियों में शामिल हो गई है। इस सूची में दिग्गज कंपनियां अमेरिकन एक्सप्रेस, वीजा व मास्टरकार्ड शामिल हैं। अमेरिकी बिजनेस पत्रिका फोर्ब्स द्वारा तैयार सूची में अमेरिकन एक्सप्रेस पहले स्थान पर है। उसके बाद कैपिटल वन फाइनेंशियल, वीजा, डिस्कवर फाइनेंशियल सर्विसेज और ओरिक्स पहले पांच स्थानों पर है।
मास्टरकार्ड का सूची में छठा स्थान है। सूची में एचडीएफसी के बाद अमेरिका की सीआईटी ग्रुप आठवें, ताइवान की हुआ नान फाइनेंशियल नौवें तथा चीन की फ्रैंशन प्रापर्टीज दसवें स्थान पर हैं। यह सूची फोर्ब्स की वैश्विक स्तर पर दुनिया की 2,000 बड़ी व ताकतवर कंपनियों की सूची का हिस्सा है।
इसमें भारत की विभिन्न क्षेत्रों की 56 कंपनियां हैं। कुल सूची में एचडीएफसी 485वें स्थान पर है। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज भारतीय कंपनियों में सबसे आगे है। सूची में उसका स्थान 142वां है।

लेखक के बारे में
Adminलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




