फोटो गैलरी

Hindi Newsबिनोद बिहारी महतो की 25वीं पुण्यतिथि मनाने को लेकर आजसू कार्यकर्ताओं ने की बैठक

बिनोद बिहारी महतो की 25वीं पुण्यतिथि मनाने को लेकर आजसू कार्यकर्ताओं ने की बैठक

सामाजिक व राजनीतिक आंदोलन के नायक बिनोद बिहारी महतो की 25वीं पुण्यतिथि धनबाद के बलियापुर में ऐतिहासिक रूप से मनाने को लेकर कसमार में आजसू कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को कसमार में हुई। मुख्य रूप से...

बिनोद बिहारी महतो की 25वीं पुण्यतिथि मनाने को लेकर आजसू कार्यकर्ताओं ने की बैठक
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 15 Dec 2016 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

सामाजिक व राजनीतिक आंदोलन के नायक बिनोद बिहारी महतो की 25वीं पुण्यतिथि धनबाद के बलियापुर में ऐतिहासिक रूप से मनाने को लेकर कसमार में आजसू कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को कसमार में हुई। मुख्य रूप से उपस्थित गोमिया विस प्रभारी गुणानंद महतो ने कहा कि स्व विनोद बिहारी महतो केवल गिरिडीह के पूर्व सांसद ही नहीं, बल्कि 1960-70 के दशक में छोटानागपुर क्षेत्र में सामाजिक राजनीतिक आंदोलन के नायक भी थे।

कहा: उन्होंने ही अलग झारखंड राज्य आंदोलन का बिगुल फूंका था। वे एक शिक्षाविद् भी थे। विनोद बाबू के प्रयास से आज क्षेत्र में दर्जनों स्कूल, कॉलेज संचालित हो रहे हैं। कहा: सभी कार्यकर्ता 18 दिसबंर को विनोद बाबू के अनुयायियों को सम्मानपूर्वक बलियापुर ले जाकर सम्मानित किया जाएगा। मौके पर ब्रजेश महाराज, मटुकधारी प्रजापति, डॉ अखिलेश्वर महतो, प्रमोद जायसवाल, धनलाल कपरदार, दिलीप महतो, नित्यानंद महतो, गुड्डू जायसवाल, प्रफुल्ल महतो, फागू घांसी, डॉ उमेश महतो, तनवीर आलम, मुस्ताक आलम, कपिलेश्वर महतो, विनय महतो समेत प्रखंड के समस्त कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें