फोटो गैलरी

Hindi Newsनीतीश के नेतृत्व में हो सकता है देश का असल विकास

नीतीश के नेतृत्व में हो सकता है देश का असल विकास

देश का सही विकास नीतीश कुमार ही कर सकते हैं। उनके नेतृत्व में बिहार में मुख्य मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना चलायी जा रही है। गांवों को इस योजना से विकसित बनाने का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने...

नीतीश के नेतृत्व में हो सकता है देश का असल विकास
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 11 May 2017 01:11 AM
ऐप पर पढ़ें

देश का सही विकास नीतीश कुमार ही कर सकते हैं। उनके नेतृत्व में बिहार में मुख्य मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना चलायी जा रही है। गांवों को इस योजना से विकसित बनाने का काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने अपने 11 वर्षों के शासनकाल में बिहार में शराबबंदी कर बिहार से अराजकता, अपराध, आतंक, भ्रष्टाचार, जातिवाद को समाप्त किया है। पूरे सूबे में अमन चैन कायम है। उक्त बातें जदयू शिक्षक सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर राजेन्द्र यादव ने जिले के भ्रमण कर लौटने के बाद राजगीर में कहीं। उन्होंने कहा कि सांसद आरसीपी सिंह पूरे देश में घूमकर सभी लोगों को एकजुट कर नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र की सरकार बिहार को विकास की राशि नहीं देकर नाइंसाफी कर रही है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा न देकर ठगा जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें