फोटो गैलरी

Hindi Newsबीस साल में 32 हजार किमी नई सड़कें बनेंगी : तेजस्वी

बीस साल में 32 हजार किमी नई सड़कें बनेंगी : तेजस्वी

बिहार के उप मुख्यमंत्री व पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि अगले बीस वर्षों में राज्य में लगभग 32 हजार किमी नई सडकें बनेंगी। राज्य सरकार ने इसके लिए 2035 तक का मास्टर प्लान तैयार कर...

बीस साल में 32 हजार किमी नई सड़कें बनेंगी : तेजस्वी
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 11 Aug 2016 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के उप मुख्यमंत्री व पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि अगले बीस वर्षों में राज्य में लगभग 32 हजार किमी नई सडकें बनेंगी। राज्य सरकार ने इसके लिए 2035 तक का मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। 

अलग से बनेगा रोड फंड

इसके तहत पांच सौ किलोमीटर नये एनएच और छह हजार किलोमीटर नये एसएच का निर्माण होगा। इसके अलावा वृहद जिला पथों की लंबाई भी 25 हजार किलोमीटर बढ़ेगी। श्री यादव लंदन के इंस्टीच्यूट ऑफ सिविल इंजीनियर्स में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने अलग से रोड फंड बनाने का निश्चय किया है। इस फंड से 15 प्रतिशत पैसे और दस प्रतिशत पैसा निजी सेक्टर से निवेश होगा। शेष 75 प्रतिशत राशि बजटीय प्रावधान से मिलेगा।

सरकार ने बनाया विजन 2020

उन्होंने कहा कि स्थाई विकास के लिए रोड का बेहतर नेटवर्क जरूरी है। बीस वर्षों के वृहद प्लान के साथ सरकार ने विजन 2020 बनाया है। जिला पथों का मास्टर प्लान बनाने की योजना पाइप लाइन में है। राज्य में पिछले दशक में विकास गति काफी तेज हुई है। लिहाजा भूतल परिवहन क्षेत्र में मांग भी बढ़ी है। 2010 में निबंधित वहनों की संख्या लगभग 22 लाख थी जो पांच वर्ष में ही दूनी होकर 48 लाख पहुंच गई। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें