फोटो गैलरी

Hindi Newsसूबे में जंगलराज कायम, कानून का राज खत्म: रामकृपाल

सूबे में जंगलराज कायम, कानून का राज खत्म: रामकृपाल

सूबे के अपराधी बेलगाम हो गये हैं। अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया है। अपराधी सूबे में अपराध का नंगा नाच कर रहे हैं। इससे साफ स्पष्ट हो गया है कि सूबे में जंगलराज कायम हो गया है और कानून का राज खत्म हो गया...

सूबे में जंगलराज कायम, कानून का राज खत्म: रामकृपाल
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 30 Jun 2015 09:24 PM
ऐप पर पढ़ें

सूबे के अपराधी बेलगाम हो गये हैं। अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया है। अपराधी सूबे में अपराध का नंगा नाच कर रहे हैं। इससे साफ स्पष्ट हो गया है कि सूबे में जंगलराज कायम हो गया है और कानून का राज खत्म हो गया है। ये बातें भाजपा के केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने मंगलवार को शहर में आयोजित प्रेस वात्र्ता में कही। भाजपा सांसद ने कहा कि सूबे में अपराधियों का राज कायम हो गया है। अपराधी खुलेआम हत्या, डकैती व अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसके साथ ही सूबे में भ्रष्टाचार चरम पर आ गया है। बिना पैसे के कोई काम नहीं होता है। कागजों पर योजनाएं चलती हैं। सूबे की नीतीश सरकार ने जनप्रतिनिधियों को इज्जत व सम्मान नहीं दिया। जनप्रतिनिधियों के पावर में कटौती कर दी, जिससे वे हाशिए पर आ गए। इस सरकार में अफसरशाही इतनी बढ़ी की जनप्रतिनिधियों से अफसरों ने गुलाम की तरह व्यवहार किया। अब भाजपा ही जनप्रतिनिधियों को ताकत व सुविधा देगी। पीएम नरेन्द्र मोदी को सबकी चिंता है। पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए केन्द्र सरकार ने काफी राशि दी है। केन्द्र सरकार ने एक साल के अंदर कई योजनाएं शुरू की हैं। इससे गरीबों व किसानों के साथ-साथ युवाओं को काफी लाभ मिलेगा। मौके पर भाजपा के प्रदेश मंत्री संजय चंद्रवंशी, जिलाध्यक्ष ब्रह्मनंद राय व पूर्व मंत्री सह विधायक रामप्रवेश राय आदि थे।

पूर्व राजद विधायक देवदत्त की पत्नी व पुत्र भाजपा में शामिल
विधानसभा क्षेत्र बैकुंठपुर के पूर्व राजद विधायक स्व. देवदत्त राय की पत्नी मनोरमा देवी और पुत्र व राजद नेता प्रेमशंकर राय मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव के समक्ष भाजपा में शामिल हो गये। केन्द्रीय मंत्री सबसे पहले स्व. विधायक के पैतृक घर बांसघाट मसूरिया पहुंचे। इसके बाद उन्होंने देवदत्त राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं पर उनकी पत्नी व बेटे को माला पहनाकर भाजपा में शामिल कराया। उनके साथ चुनचुन कुंवर, सुनील सिंह, भैरो सिंह, मुकेश पांडेय, सुरेन्द्र राय, सत्येन्द्र पांडेय, बाबूलाल राय, संजय यादव, रमेश सिंह, राजेश सिंह, त्रिलोकी पटेल, सुरेश सिंह, प्रभुनाथ सिंह भी भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि प्रेमशंकर के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। पूर्व विधायक देवदत्त राय के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने बराबर समाज के विकास की लड़ाई लड़ी और यह कार्य अब भाजपा ही कर रही है। जिसकारण पार्टी को मजबूती मिली है।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें