फोटो गैलरी

Hindi Newsमुद्दों से भाग रही है भाजपा: लालू

मुद्दों से भाग रही है भाजपा: लालू

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह मुद्दों से भाग रही है। भाजपा जनता के सवालों का समाधान नहीं करना चाहती, बल्कि  उससे दूर रहना चाहती है। कालाधन की वापसी, युवाओं को रोजगार,...

मुद्दों से भाग रही है भाजपा: लालू
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 21 Jun 2015 09:02 PM
ऐप पर पढ़ें

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह मुद्दों से भाग रही है। भाजपा जनता के सवालों का समाधान नहीं करना चाहती, बल्कि  उससे दूर रहना चाहती है। कालाधन की वापसी, युवाओं को रोजगार, किसानों को खेती के लिए सुविधा देने सहित अन्य मुद्दों पर वह कुछ भी कहने से बचती है।

प्रसाद रविवार की सुबह छपरा रवाना होने के पूर्व मीडिया से बातचीत कर रहे थे। श्री प्रसाद ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह योग के लिए आए लेकिन उन्होंने योग नहीं किया। योग को लेकर भाजपा ढोंग कर रही है, सभी भाजपाई ढोंगी हैं। ये जब फेल होने लगते हैं, तो जादू-टोना, मंदिर-मस्जिद व अन्य मुद्दों को खड़ा करने लगते हैं। मेहनतकश लोगों को योग से क्या मतलब है। यादव, रिक्शावाला वे तो वैसे ही प्रतिदिन व्यायाम करते हैं। मछुआरा को योग से क्या मतलब है। क्या योग करने वाले लोग एक दिन भी मछली का जाल नदी में डाल सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें