फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहार मैट्रिक परीक्षा में 27 फीसदी से अधिक छात्राएं फेल

बिहार मैट्रिक परीक्षा में 27 फीसदी से अधिक छात्राएं फेल

मैट्रिक परीक्षा में 179148 लड़कियां फेल हो गयीं हैं। छात्राओं की असफलता का प्रतिशत पिछले तीन सालों के मुकाबले इस साल सबसे अधिक है। 27.67 फीसदी लड़कियों को असफलता हाथ लगी है। पिछले साल के मुकाबले यह एक...

बिहार मैट्रिक परीक्षा में 27 फीसदी से अधिक छात्राएं फेल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 20 Jun 2015 09:12 PM
ऐप पर पढ़ें

मैट्रिक परीक्षा में 179148 लड़कियां फेल हो गयीं हैं। छात्राओं की असफलता का प्रतिशत पिछले तीन सालों के मुकाबले इस साल सबसे अधिक है। 27.67 फीसदी लड़कियों को असफलता हाथ लगी है। पिछले साल के मुकाबले यह एक प्रतिशत अधिक है। परीक्षा में 6 लाख 47 हजार 260 लड़कियां शामिल हुईं थीं। 2012 के मुकाबले देखें, तो इस बार 10 फीसदी से अधिक लड़कियां फेल कर गयी हैं।
 
पिछले साल 604326 छात्राएं शामिल हुईं थीं। इसमें एक  लाख 63 हजार 42 लड़कियां फेल हो गयी थीं।  2013 में 5 लाख 98 हजार 509 लड़कियां शामिल हुईं थीं। इसमें फेल होनेवाली लड़कियों का प्रतिशत 13.54 रहा था। वहीं 2012 में मैट्रिक परीक्षा में तीन लाख 99 हजार 315 लड़कियां शामिल हुईं थीं। इसमें 1 लाख 56 हजार 16 फेल हो गयी थीं।

लड़कियों की सफलता में नवादा जिला रहा टॉप पर
वहीं इसबार लड़कियों में सबसे बेहतर रिजल्ट नवादा जिले की लड़कियों का रहा है। इस जिले की 93.83 फीसदी लड़कियों को सफलता मिली है। जबकि पिछले साल नवादा जिले की लड़कियां तीसरे स्थान पर रहीं थी। इसबार दूसरे स्थान पर जमुई जिला की लड़कियां हैं।

इस जिले की लड़कियों की सफलता का प्रतिशत 93.20 रहा है। वहीं जमुई जिले की लड़कियां पिछली बार पहले स्थान पर रही थीं। तीसरे स्थान पर शेखपुरा जिले की लड़कियां रही हैं। इस जिले की 92.36 लड़कियां सफल हुई हैं। पिछली बार शेखपुरा की छात्राएं सफलता के मामले में पीछे रहीं थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें