फोटो गैलरी

Hindi News40 हजार गांवों के लोगों से संवाद करेगी सरकार: नीतीश

40 हजार गांवों के लोगों से संवाद करेगी सरकार: नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को ‘बढ़ चला बिहार, बिहार @2025’ अभियान का शुभारंभ किया। नीति निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करने का यह विश्व का सबसे बड़ा अभियान है। इसके तहत बिहार के...

40 हजार गांवों के लोगों से संवाद करेगी सरकार: नीतीश
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 09 Jun 2015 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को ‘बढ़ चला बिहार, बिहार @2025’ अभियान का शुभारंभ किया। नीति निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करने का यह विश्व का सबसे बड़ा अभियान है। इसके तहत बिहार के चार करोड़ से अधिक लोगों के पास सरकार सीधे पहुंचकर विकास योजनाओं के संबंध में उनकी राय लेगी। 40 हजार गांवों में 400 ट्रकों के माध्यम से इस अभियान के तहत कार्यक्रम होंगे। पारंपरिक व आधुनिक मीडिया व सोशल मीडिया का इस अभियान में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होगा। कुल मिलाकर 40 हजार आयोजन अगले आठ से दस हफ्ते में होंगे। अप्रवासी बिहारियों से मुख्यमंत्री खुद डिजिटल प्लेटफार्म पर उपलब्ध होंगे। वहीं राजधानी में ब्रेकफास्ट विद सीएम कार्यक्रम का भी आयोजन होगा।

मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में इस अभियान की लांचिंग के मौके पर राज्य मंत्रिमंडल के अनेक सदस्य व आला अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति निर्माण में जनभागीदारी इसलिए आवश्यक है कि लोकतंत्र को प्रमाणिकता मिल सके। उन्होंने कहा कि बिहार बढ़ चला है, इस पर लोगों को एतराज नहीं होना चाहिए। इस जनसंवाद केंद्रित अभियान के मूल में लोगों के बीच जाकर उनके विचार जानना है। उन्होंने कहा कि मैंने खुद कई बार राज्यभर की यात्राएं की है। इन यात्राओं में मुझे लोगों से जो फीडबैक मिला, उसके आधार पर कई बड़े फैसले लिए। सेवा का अधिकार कानून भी उसी का नतीजा है।

लोगों के सुझाव से तैयार होगा विकास का विजन डाक्यूमेंट
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब अगले दस साल में क्या करना है, इसके लिए आम लोगों की राय के आधार पर हम 2025 का दृष्टि पत्र (विजन दृष्टि पत्र) तैयार करेंगे। उसी के आधार पर विकास की कार्ययोजना तैयार होगी। उन्होंने कहा कि हर आदमी की अपनी सोच होती है, व्यापक नजरिया होता है। लोग अपने गांव के बारे में क्या सोचते हैं।

अभी तक जो काम हुआ, उसके आगे वह अपने गांव के विकास की क्या- क्या आवश्यकता महसूस करते हैं। आगे क्या होना चाहिए। इन सब पहलुओं पर लोगों के सुझाव लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गांवों और शहरों के लोगों के अलावा हम विभिन्न वर्ग और समूह के लोगों से भी संवाद करेंगे। बढ़ चला बिहार एक ऐसा मंच होगा जिहां लोग खुलकर अपनी अपेक्षाएं, अपना मत और अपना सुझाव रख पाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें