पहले स्थान पर मुंगेर तो पांचवें स्थान पर रहा पटना प्रमंडल
इंटरमीडिएट साइंस के रिजल्ट में इस बार मुंगेर ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया है। वहीं मगध प्रमंडल दूसरे स्थान पर कब्जा जमाने में कामयाब रहा। पिछली बार की तरह, इस बार भी दरभंगा तीसरे स्थान पर बना हुआ है।...
इंटरमीडिएट साइंस के रिजल्ट में इस बार मुंगेर ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया है। वहीं मगध प्रमंडल दूसरे स्थान पर कब्जा जमाने में कामयाब रहा। पिछली बार की तरह, इस बार भी दरभंगा तीसरे स्थान पर बना हुआ है। मुंगेर प्रमंडल से कुल 93.08 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। सफल होनेवालों में छात्रों की संख्या अधिक है। कुल 64036 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें 44476 छात्र व 19560 छात्राएं शामिल हुए। 44476 छात्रों में से 41458 छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। छात्रों की सफलता का प्रतिशत 93.21 रहा। वहीं 19560 छात्राओं में से 18153 छात्राएं सफल हुई हैं। छात्राओं की सफलता का प्रतिशत 92.80 रहा।
मगध प्रमंडल
इस बार मगध प्रमंडल के छात्र-छात्राएं 92.36 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे। मगध प्रमंडल से कुल 107148 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें छात्रों की संख्या 79179 और छात्राओं की संख्या 27969 थी। यहां लड़कियां लड़कों से आगे रहीं। 27969 छात्राओं में से कुल 26179 सफल हुई हैं। सफल छात्राओं का प्रतिशत 93.60 रहा। वहीं 79179 छात्रों में से 72786 छात्र सफल हुए हैं। छात्रों की सफलता का प्रतिशत 91.92 रहा। इस तरह मगध प्रमंडल में लड़कियां लड़कों से आगे निकल गईं।
दरभंगा प्रमंडल
तीसरे स्थान पर रहे दरभंगा प्रमंडल में कुल 49274 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल हुए हैं। यहां सफलता का प्रतिशत 91.38 रहा। परीक्षा में शामिल होनेवाले छात्रों की संख्या 41449 और छात्राओं की संख्या 12468 रही। यहां भी छात्राओं ने बाजी मारी है। 12468 छात्राओं में से 11615 छात्राएं सफल हुई हैं। छात्राओं की सफलता का प्रतिशत 93.15 रहा। वहीं 41449 छात्रों में से 37659 छात्र सफल हुए हैं। इनकी सफलता का प्रतिशत 90.85 रहा। मगध प्रमंडल की ही तरह दरभंगा प्रमंडल में भी छात्राएं ही आगे रहीं। वहीं चौथे स्थान पर तिरहुत प्रमंडल , पांचवें पर पटना प्रमंडल, छठे पर सारण प्रमंडल, सातवें पर पूर्णिया प्रमंडल, आठवें पर कोसी प्रमंडल और नौवें पर भागलपुर प्रमंडल रहा।
प्रमंडलवार विवरण
मगध प्रमंडल पास फेल प्रतिशत
लड़के 72786 5857 91.92
लड़कियां 26179 1669 93.60
कुल प्रतिशत 92.36
तिरहुत पास फेल प्रतिशत
लड़के 59524 6117 88.94
लड़कियां 18376 1371 91.55
कुल प्रतिशत 89.55
दरभंगा पास फेल प्रतिशत
लड़के 37659 3434 90.85
लड़कियां 11615 719 93.15
कुल प्रतिशत 91.38
सारण पास फेल प्रतिशत
लड़के 53883 7228 87.26
लड़कियां 23110 1804 91.97
कुल प्रतिशत 88.62
भागलपुर पास फेल प्रतिशत
लड़के 16773 5453 74.49
लड़कियां 4668 1627 73.00
कुल प्रतिशत 74.16
पटना पास फेल प्रतिशत
लड़के 82864 9574 88.99
लड़कियां 29652 3375 89.07
कुल प्रतिशत 89.01
मुंगेर पास फेल प्रतिशत
लड़के 41458 2757 93.21
लड़कियां 18153 1310 92.80
कुल प्रतिशत 93.08
कोसी पास फेल प्रतिशत
लड़के 31040 4929 84.26
लड़कियां 7103 1842 77.90
कुल प्रतिशत 83.00
पूर्णिया पास फेल प्रतिशत
लड़के 16844 2823 85.01
लड़कियां 4082 502 88.33
कुल प्रतिशत 85.64