फोटो गैलरी

Hindi Newsविकलांग दूल्हे को देखकर दुल्हन ने किया शादी से इनकार

विकलांग दूल्हे को देखकर दुल्हन ने किया शादी से इनकार

...और बिन दुल्हन के ही बारात वापस लौट गई। वर पक्ष वालों ने पुलिस ने गुहार भी लगाई मगर दुल्हन के निर्णय के आगे किसी की एकन चली और शादी नहीं हो सकी। हां, यह घटना है बरौली थाने के फतेपुर गांव की। दुल्हन...

विकलांग दूल्हे को देखकर दुल्हन ने किया शादी से इनकार
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 15 May 2015 06:51 PM
ऐप पर पढ़ें

...और बिन दुल्हन के ही बारात वापस लौट गई। वर पक्ष वालों ने पुलिस ने गुहार भी लगाई मगर दुल्हन के निर्णय के आगे किसी की एकन चली और शादी नहीं हो सकी। हां, यह घटना है बरौली थाने के फतेपुर गांव की। दुल्हन ने दूल्हे को द्वारपूजा के समय पैर से थोड़ा हचक कर चलते देखा और घरवालों को शादी कने से मना कर दी।

घरवालों ने दुल्हन को मनाने का प्रयास किया, लेकिन उसने किसी की भी बात नहीं सुनी। इस बात की जानकरी जब वरपक्षवालों को दी गई तो दोनों ओर से बुधवार की रातभर दुल्हन को मनाने का प्रयास किया गया मगर रिजल्ट कुछ भी नहीं निकल सका। वहीं, दुल्हन के घरवालों ने सामान वापसी को लेकर दूल्हे को दरवाजे पर ही घेरे रखा। बाद में, इस घटना की जानकारी बरौली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले शांत कराया तो किसी तरह दोनों पक्षों में सुलह हुई।
 
बताया गया है कि गुरूवार को मीरगंज के संवरेजी गांव से बारात बरौली नगर पंचायत के फतेपुर गांव में आई थी। द्वारपूजा व बरनेत की विधि हो गई। अब शादी की रस्म होनी थी। लेकिन, इसके पहले ही लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद शुक्रवार की दोपहर में सभी सामनों को लौटाने के बाद शादी नहीं हुई। बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। वार्ड सदस्य सह नगर पंचायत के उपाध्यक्ष शिवनारायण साह ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर मामले को समाप्त कराया। थानेदार मुन्ना कुमार का कहना है कि वर पक्ष ने इस घटना के बारे में सूचना दी थी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने मिलकर मामले को सुलझा लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें