फोटो गैलरी

Hindi Newsआंध्र से मछली के आवक पर लगेगी रोक: मंत्री

आंध्र से मछली के आवक पर लगेगी रोक: मंत्री

आंध्र से मछली की आवक पर रोक लगायी जाएगी। आंध्र प्रदेश से कहीं ज्यादा बिहार की मछलियां स्वादिष्ट होती हैं। आंध्र से बिहार में मछलियां लाने में करीब एक सप्ताह का समय लग जाता है। उसे बर्फ  में रखकर...

आंध्र से मछली के आवक पर लगेगी रोक: मंत्री
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 13 May 2015 06:34 PM
ऐप पर पढ़ें

आंध्र से मछली की आवक पर रोक लगायी जाएगी। आंध्र प्रदेश से कहीं ज्यादा बिहार की मछलियां स्वादिष्ट होती हैं। आंध्र से बिहार में मछलियां लाने में करीब एक सप्ताह का समय लग जाता है। उसे बर्फ  में रखकर लाया जाता है।

उक्त बातें सूबे के मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री बैजनाथ सहनी ने कही। वे बुधवार को सासाराम परिसदन में प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आंध्र की मछलियों की मेडिकल जांच कराने के लिए सेंपल को कोलकाता भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आंध्र की मछलियों की आवक पर रोक लगायी जाएगी।

मंत्री ने कहा कि आनेवाले दिनों में बिहार में मछली का बेहतर उत्पादन होगा। इन मछलियों को बिहार ही नहीं, पूरे देश के लोग खाएंगे। गरीबों के लिए मत्स्य व पशुपालन विभाग में 50 प्रतिशत अनुदान वाली कई योजनाएं शुरू की गई हैं। गव्य विभाग का अनुदान सीधे लाभुक के खाते में भेजा जाएगा। इसके अलावा बाढ़ व सूखा से प्रभावित तालाबों का लगान भी माफ किया जाएगा। मछुआरों के लिए आयोग का गठन किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें