फोटो गैलरी

Hindi Newsशौर्य दिवसः वीर सीआरपीएफ जवानों की याद में नम हुईं आंखें

शौर्य दिवसः वीर सीआरपीएफ जवानों की याद में नम हुईं आंखें

राजीव नगर स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय परिसर में गुरुवार को शौर्य दिवस पर सीआरपीएफ के वीर जवानों की याद में सभी की आंखें नम हो गईं। सीआरपीएफ के आईजी अरुण कुमार ने आतंकवादी व नक्सली घटनाओं में शहीद जवानों...

शौर्य दिवसः वीर सीआरपीएफ जवानों की याद में नम हुईं आंखें
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 09 Apr 2015 07:38 PM
ऐप पर पढ़ें

राजीव नगर स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय परिसर में गुरुवार को शौर्य दिवस पर सीआरपीएफ के वीर जवानों की याद में सभी की आंखें नम हो गईं। सीआरपीएफ के आईजी अरुण कुमार ने आतंकवादी व नक्सली घटनाओं में शहीद जवानों की विधवाओं व उनके परिवार के सदस्यों को शॉल व स्मृति चि? देकर सम्मानित किया। वहीं, कई जगहों पर कार्यरत जिन जवानों ने नक्सलियों व आतंवादियों से लोहा लिया उन्हें भी सम्मानित किया गया।

आईजी ने कहा कि जान जोखिम डालकर हमारे जवान देश की रक्षा कर रहे हैं। आज के ही दिन सीआरपीएफ के जवानों ने पाकिस्तान के जवानों को मुंहतोड़ जवाब दिया था, इसलिए 9 अप्रैल को शौर्य दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर सीआरपीएफ पूरे देश में अपने वीरों को याद करती है। शहीद जवानों को यादकर हम आज भी गौरवान्वित होते हैं। जवानों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आज देश के सामने बाहरी व आंतरिक समस्या दोनों है। जवानों को दोनों मोर्चों पर लोहा लेना पड़ रहा है। नक्सली हमले में सीआरपीएफ के जवान शहीद हो रहे हैं फिर भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

शौर्य दिवस पर सम्मानित अधिकारी      
1. अरुण कुमार, आईजी
2. संजीव शर्मा, डीआईजी
3. अरविन्द कुमार, इंस्पेक्टर
4. सुरेश कुमार राउत
5  राणा नवीन
6. निजाम हैदर खां
7. अजीत कुमार
8. स्व.अशोक कुमार निराला
9. स्व. बिक्रमादित्य यादव
10. स्व. राजेन्द्र राय
11. स्व.रामजी राम

इन्हें मिला गैलेंटरी अवार्ड
1. प्रभात कुमार पंकज
2. टीएन सिंह
3. बिरजू कुमार
4. सिंकू शरण सिंह
5. नवनीश कुमार
6. अजीत कुमार सिंह
7. विश्वरंजन
8. रामविलास
9. स्व. लालबाबू साह
10. शहीद पारसमणि झा
11. देवेन्द्र प्रसाद सिंह
12. संदीप
13. नौशाह अली

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें