फोटो गैलरी

Hindi Newsजब से भाजपा सत्ता में आई, बिहार नहीं, देश में है जंगलराज : गुलाम नबी

जब से भाजपा सत्ता में आई, बिहार नहीं, देश में है जंगलराज : गुलाम नबी

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने आरोप लगाया कि जब से भाजपा केंद्र की सत्ता में आई है बिहार में नहीं, देश में जंगलराज है। घरों के रसोई में जाकर फ्रिज में ताकझांक...

जब से भाजपा सत्ता में आई, बिहार नहीं, देश में है जंगलराज : गुलाम नबी
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 17 Oct 2016 08:33 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने आरोप लगाया कि जब से भाजपा केंद्र की सत्ता में आई है बिहार में नहीं, देश में जंगलराज है। घरों के रसोई में जाकर फ्रिज में ताकझांक की जा रही है। वहां कौन सा मांस पक रहा है। केरला हाउस मामले एवं मुजफ्फरनगर कांड में एकतरफा कार्रवाई की गई। 

श्री आजाद सोमवार को प्रदेश कांग्रेस के श्रीकृष्ण स्मारक भवन में आयोजित दलित और अल्पसंख्यक महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में देश के मुसलमान, सिख, ईसाई, अनुसूचित जाति-जनजाति स्वयं को सुरक्षित समझते थे। दंगों में सरकार शामिल नहीं होती थी, लेकिन आज इसका उलटा हो रहा है। सरकार सवर्ण-दलित, हिंदू-मुसलमान सभी को एक दूसरे से लड़ाकर अपने गलत कामों से ध्यान हटा रही है। तीन तलाक के मुद्दे को हवा देकर बीच से निकलना चाहते है। कश्मीर में 101 दिन से कर्फ्यू है, लेकिन उसकी कहीं चर्चा नहीं। 

राहुल गांधी कांग्रेस को नए सिरे से कर रहे मजबूत 

कांग्रेस के बिहार प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस को नए सिरे से मजबूत कर रहे हैं। कांग्रेस वंचित वर्ग की समस्याओं को दूर करने के लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार में भाजपा एकल अंक में होगी और बिहार-उत्तरप्रदेश में दस सीटें भी मिल जाए, मुश्किल है। कहा कि आरएसएस सबका साथ सबका विकास की बातें करता है लेकिन आजतक कोई भी दलित, अल्पसंख्यक आरएसएस प्रमुख नहीं बना। 

अशोक चौधरी ने की अध्यक्षता 

महासम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी ने की। कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह ने 16 सूत्रीय प्रस्ताव पेश किया, जिसका सभी ने समर्थन किया। महासम्मेलन को इमारते शरिया के प्रमुख मौलाना वली रहमानी, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शकील अहमद, बिहार के प्रभारी सचिव केएल शर्मा, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुर्शीद अहमद सैयद, मंत्री अवधेश कुमार सिंह, अब्दुल जलील मस्तान, विधायक शकील अहमद खान, मिन्नत रहमानी, पूर्व विधायक संजीव टोनी ने भी संबोधित किया। महासम्मेलन में कांग्रेस के विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, विधायक, विधान पार्षद, जिला अध्यक्ष सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। 

राहुल गांधी का संदेश पढ़ा गया 

इस मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का संदेश भी पढ़ा गया। अपने संदेश में श्री गांधी ने आरएसएस व भाजपा पर दलितों व अल्पसंख्यकों को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया और एकजुट होकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़ने की बात कही। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें