फोटो गैलरी

Hindi News31 साल का रिकार्ट टूटा, अप्रैल में तापमान पहुंचा 42 डिग्री

31 साल का रिकार्ट टूटा, अप्रैल में तापमान पहुंचा 42 डिग्री

सोमवार को शहर का तापमान पिछले 31 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 27 अप्रैल 1985 को तापमान 42.1 डिग्री के करीब था। बात अगर 12 अप्रैल की करें तो 12 अप्रैल 1959 को तापमान 42.1 डिग्री पर था। मौसम वैज्ञानिकों की...

31 साल का रिकार्ट टूटा, अप्रैल में तापमान पहुंचा 42 डिग्री
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 12 Apr 2016 11:25 AM
ऐप पर पढ़ें

सोमवार को शहर का तापमान पिछले 31 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 27 अप्रैल 1985 को तापमान 42.1 डिग्री के करीब था। बात अगर 12 अप्रैल की करें तो 12 अप्रैल 1959 को तापमान 42.1 डिग्री पर था। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 1959 में ही लगातार हर दिन तापमान में इजाफा होता गया था। वह भी पांच दिनों तक। मगर इस बार अप्रैल में तापमान काफी अधिक बढ़ रहा है। हर दिन तापमान एक नया रिकॉर्ड बनाता जा रहा है।

सबसे आश्चर्य की बात यह है कि 1 से 11 अप्रैल तक तापमान में इतनी बढ़ोतरी 1959 के बाद कभी नहीं हुई है। कृषि मौसम वैज्ञानिक सुनील कुमार की मानें तो मौसम में इस तरह की बढ़त जीव-जंतु से लेकर पेड़-पौधे के लिए खतरे की घंटी बन रही है। सोमवार को शहर का तापमान 42 डिग्री था तो न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री, 49 प्रतिशत नमी और 8 घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी।

सोमवार को गर्मी की वजह से सड़कों पर लोग कम दिखे। खलीफाबाग, तिलकामांझी चौराहा और जीरोमाइल पर लगे जाम की वजह से लोग काफी परेशान थे। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो अभी 15 अप्रैल तक मौसम का मिजाज इसी तरह का रहने वाला है। 16 अप्रैल को बारिश की संभावना दिख रही है। मगर वह बहुत हद तक तापमान में गिरावट लाने में सक्रिय नहीं हो पाएगी। बारिश के बाद ही यह पता चल पाएगा कि अप्रैल के बाद मई और जून में तापमान कहां तक पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि पिछले 20-25 सालों में 42 डिग्री तापमान मई व जून में एक से दो दिन के लिए ही होता था। मगर इस बार तापमान लगातार बना हुआ है। पांच दिनों से लगातार तापमान में हो रहे इजाफे से जमीन की नमी भी कम होने लगी है।
 
अप्रैल में भागलपुर शहर का तापमान
12 अप्रैल 1959 - 42.1 डिग्री
15 अप्रैल 1959 - 42.2 डिग्री
17 अप्रैल 1960 - 42.0 डिग्री
30 अप्रैल 1960 - 42.0 डिग्री
24 अप्रैल 1961 - 42.9 डिग्री
12 अप्रैल 1964 - 42.4 डिग्री
16 अप्रैल 1973 - 43.4 डिग्री
26 अप्रैल 1974 - 42.2 डिग्री
17 अप्रैल 1976 - 42.2 डिग्री
12 अप्रैल 1980 - 42.0 डिग्री
17 अप्रैल 1980 - 42.3 डिग्री
21 अप्रैल 1984 - 42.6 डिग्री
25 अप्रैल 1985 - 42.1 डिग्री
27 अप्रैल 1985 - 42.1 डिग्री

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें