फोटो गैलरी

Hindi Newsछात्रसंघ चुनाव में लड़कियों को आरक्षण

छात्रसंघ चुनाव में लड़कियों को आरक्षण

बीआरए बिहार विवि छात्रसंघ चुनाव में पहली बार लड़कियों के लिए दो पद आरक्षित होने जा रहे हैं। विवि प्रशासन की ओर से तैयार किये जा रहे ड्राफ्ट में उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के एक-एक पद लड़कियों के लिए...

छात्रसंघ चुनाव में लड़कियों को आरक्षण
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 02 Apr 2016 08:08 PM
ऐप पर पढ़ें

बीआरए बिहार विवि छात्रसंघ चुनाव में पहली बार लड़कियों के लिए दो पद आरक्षित होने जा रहे हैं। विवि प्रशासन की ओर से तैयार किये जा रहे ड्राफ्ट में उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के एक-एक पद लड़कियों के लिए होंगे।

विश्वविद्यालय व कॉलेज स्तर पर 10 पद होंगे। विवि स्तरीय छात्रसंघ की सेन्ट्रल कमेटी में कुल छह पद होंगे। कमेटी के संरक्षक कुलपति होंगे। छात्र कल्याण संकाय के डीन सलाहकार होंगे। कुलपति की ओर से नामित व्यक्ति कोषाध्यक्ष होगा। कॉलेज स्तरीय छात्रसंघ में चार पद होंगे। यह 40 यूनिट का अलग-अलग संघ होगा।

32 साल बाद होने जा रहे छात्रसंघ चुनाव पर विवि प्रशासन ने काम तेज कर दिया है। लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के आधार पर विवि ने ड्राफ्ट बनाना शुरू कर दिया है। इसमें एक सेन्ट्रल कमेटी होगी जो कॉलेज स्तरीय छात्रसंघ के ऊपर होगी। कमेटी में अध्यक्ष, महासचिव के एक-एक पद होंगे जबकि उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव के दो-दो पद होंगे। दोनों के एक-एक पद छात्राओं के लिए रखे गये हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें