फोटो गैलरी

Hindi Newsजेठमलानी के पास 59 करोड़ की संपत्ति

जेठमलानी के पास 59 करोड़ की संपत्ति

महागठबंधन से राज्यसभा और विधान परिषद के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों में सबसे धनी राम जेठमलानी हैं। नामांकन पर्चे में दिए गए संपत्ति के ब्योरे के अनुसार उनके पास 58 करोड़, 82 लाख...

जेठमलानी के पास 59 करोड़ की संपत्ति
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 30 May 2016 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

महागठबंधन से राज्यसभा और विधान परिषद के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों में सबसे धनी राम जेठमलानी हैं। नामांकन पर्चे में दिए गए संपत्ति के ब्योरे के अनुसार उनके पास 58 करोड़, 82 लाख की चल संपत्ति है। 1.36 करोड़ की अचल संपत्ति है। पांच लाख की एक रोलेक्स घड़ी है। उनके पास नकद दस लाख है।  

मीसा के पति के पास दस लाख
मीसा भारती के पास 24.30 लाख के गहने, 83 लाख के कृषि-गैर कृषि भूमि और बैंक में सात लाख हैं। उन पर 17 लाख का कर्ज भी है। उनके पति के पास बैंक में दस लाख और 20.60 लाख की ज्वेलरी है। मीसा की दोनों बेटियों के नाम बैंक में क्रमश: 17 और 8.5 लाख हैं।

शरद और आरसीपी भी करोड़पति
जदयू उम्मीदवार आरसीपी सिंह के पास बैंक में 1.92 करोड़ और 2.53 करोड़ की भूमि है। उनकी पत्नी के पास 15 लाख के गहने हैं। शरद यादव के पास 45 हजार नकद, बैंक में 25 लाख, साढ़े तीन लाख की ज्वेलरी है। 2.81 करोड़ कीमत की जमीन भी उनके पास है।

बलियावी पर नौ लाख का कर्ज
विधान परिषद के जदयू उम्मीदवार सीपी सिन्हा के पास नकद 46,300, बैंक में 5.92 लाख, 7.85 लाख की बोलेरो गाड़ी, दो लाख की ज्वेलरी, खेती योग्य 76.50 लाख की खेती योग्य जमीन और 4.52 लाख की गैर कृषि भूमि की है। गुलाम रसूल बलियावी के पास नकद 77 हजार, चल संपत्ति 33.56 लाख है। उनकी पत्नी के पास 2.12 लाख की चल और 62.50 लाख की अचल संपत्ति है। इन पर नौ लाख का कर्ज भी है।

तनवीर अख्तर के पास 42 हजार नकद
कांग्रेस उम्मीदवार तनवीर अख्तर के पास 42 हजार नकद, 12 लाख की चल संपत्ति, चार लाख की अचल संपत्ति है। पत्नी के पास 11 लाख की अचल और नौ लाख की चल संपत्ति है। राजद उम्मीदवार कमर आलम के पास नकद एक लाख पांच हजार, 7.31 लाख की चल और 1.29 करोड़ की अचल संपत्ति है। राजद के रणविजय सिंह के पास नकद एक लाख दस हजार, 1.74 करोड़ की चल और 2.74 करोड़ की अचल संपत्ति है। इनकी पत्नी के पास एक लाख 60 हजार नकद और 27.91 लाख की चल संपत्ति है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें