नीतीश बोले, बिहार में बाढ़ की समस्या का हल निकाले केन्द्र
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में बाढ़ अंतरराष्ट्रीय समस्या है। यह राष्ट्रीय चिंता का विषय है। केंद्र को इसका हल ढूंढ़ना चाहिए। यहां की बाढ़ का संबंध बारिश से नहीं...
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में बाढ़ अंतरराष्ट्रीय समस्या है। यह राष्ट्रीय चिंता का विषय है। केंद्र को इसका हल ढूंढ़ना चाहिए। यहां की बाढ़ का संबंध बारिश से नहीं है।
मुख्यमंत्री संवाद कक्ष में सोमवार को आपदा प्रबंधन के कार्यक्रम में नीतीश ने कहा कि पिछले आठ वर्षों से यहां सामान्य से कम बारिश हो रही है। बिहार में ज्यादातर नदियां नेपाल से होकर आती हैं। नेपाल में भारी वर्षा होती है तो बिहार में तबाही मचती है। यही कारण है कि बिहार बाढ़ व सूखे को एक साथ झेलता है। नेपाल में बांध की मरम्मत राज्य सरकार नहीं करा सकती है। 2008 में भी यही हुआ था, जिससे कोसी त्रासदी हुई थी।
बिहार की गंगा में गंगोत्री का एक बूंद नहीं: नीतीश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अब तो केंद्र सरकार ने भी मान लिया है कि बिहार में जो गंगा बह रही है, उसमें उत्तराखंड से आने वाली गंगोत्री का एक बूंद पानी नहीं है। इसलिए वह नई स्कीम लाई है। हरिद्वार का पानी यहां बेच रही है।