फोटो गैलरी

Hindi Newsनेपाल-भारत का संबंध खत्म नहीं हो सकता : प्रकाश कोइराला

नेपाल-भारत का संबंध खत्म नहीं हो सकता : प्रकाश कोइराला

नेपाल और भारत के बीच के संबंधों को कोई खत्म नहीं कर सकता है। दोनों देशों का संबंध काफी वर्षों पुराना है। यह कहना है नेपाल सरकार में मंत्री रहे प्रकाश कोइराला का। गुरुवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम...

नेपाल-भारत का संबंध खत्म नहीं हो सकता : प्रकाश कोइराला
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 15 Jan 2016 12:09 AM
ऐप पर पढ़ें

नेपाल और भारत के बीच के संबंधों को कोई खत्म नहीं कर सकता है। दोनों देशों का संबंध काफी वर्षों पुराना है। यह कहना है नेपाल सरकार में मंत्री रहे प्रकाश कोइराला का। गुरुवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेनी आईं अपनी बेटी मनीषा कोइराला के साथ वे आए थे।


'हिन्दुस्तान' से खास बातचीत में प्रकाश कोइराला ने कहा कि मधेसी आंदोलन और नेपाल में मधेसियों का विरोध बड़े दुख की बात है। हमारा संबंध काफी पुराना है। इस संबंध को कोई खत्म नहीं कर सकता। भारत की पहले सोच थी कि नेपाल में राजतंत्र जब तक रहेगा तब तक संबंध ठीक नहीं हो सकता।

नेपाल में अब जब तथाकथित प्रजातंत्र घोषित किया जा चुका है तब संबंध और भी खराब हो गए। हमें सोचना होगा ऐसा क्यों हुआ। 10 साल पहले नेपाल में राजतंत्र, हिंदू राष्ट्र और संघीयता के आदर्शों को ताक पर रखकर जिस तरह से सरकार और संविधान में परिवर्तन किए गए आज उसी का परिणाम देखने को मिल रहा है। दोनों देश जबतक साथ मिलकर वार्ता नहीं करेंगे आंदोलन का हल निकलना मुश्किल है।

भारत के कई पड़ोसी देशों में राजनैतिक परिवारों की बेटियों ने परंपरा को आगे बढ़ाया यह पूछने पर प्रकाश कोइराला ने कहा कि उनकी बेटी मनीषा इसके लिए तैयार हो जाए तो उनको काफी खुशी होगी। फैसला उसी को करना है कि परिवार की विरासत संभालती है या नहीं। फिलहाल वह कैंसर को हराकर बड़ी जंग जीती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें