फोटो गैलरी

Hindi Newsढुंगेश्वरी से महाबोधि मंदिर तक ज्ञान यात्रा 16 को

ढुंगेश्वरी से महाबोधि मंदिर तक ज्ञान यात्रा 16 को

ढुंगेश्वरी से सुजाता गढ़ होते हुए महाबोधि मंदिर तक की नौ किलोमीटर की 'ज्ञान यात्रा' 16 जनवरी को आयोजित की गई है। 17 जनवरी से शुरू होने वाले बौद्ध महोत्सव से ठीक एक दिन पहले आयोजित ज्ञान यात्रा का...

ढुंगेश्वरी से महाबोधि मंदिर तक ज्ञान यात्रा 16 को
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 28 Dec 2015 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

ढुंगेश्वरी से सुजाता गढ़ होते हुए महाबोधि मंदिर तक की नौ किलोमीटर की 'ज्ञान यात्रा' 16 जनवरी को आयोजित की गई है। 17 जनवरी से शुरू होने वाले बौद्ध महोत्सव से ठीक एक दिन पहले आयोजित ज्ञान यात्रा का विशेष महत्व है। दरअसल भगवान बुद्ध ने ढूगेश्वरी पर्वत पर लंबी तपस्या की। बाद में वे इसी रास्ते से होकर महाबोधि वृक्ष तक पहुंचे थे। यहीं उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। 16 जनवरी को ज्ञान यात्रा सुबह सात बजे से शुरू होगी।

सोमवार को डीएम कुमार रवि ने बताया कि बौद्ध महोत्सव 2016 अन्तरराष्ट्रीय स्तर का होगा। 17 से 19 जनवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में स्थानीय, राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। 17 जनवरी की शाम थाई ग्रुप श्रीलंका, कंबोडिया अप्सरा डांस, क्रेन स्कूल, नार्थ सेंट्रल कल्चरल जोन और मुंबई के जावेद अली की प्रस्तुति होगी। इसी तरह 18 को दिन में बच्चा नसीम कौशर कव्वाली पेश करेंगे। इसी दिन टप्पा गायन, ख्याल गायन, मोहनी का भजन और विजय कुमार सिंह के लोकगीत की प्रस्तुति होगी।

वहीं 19 जनवरी को को दिन में नृत्य नाटिका, उदय कुमार का बाॠसुरी वादन, लोकगीत, सूफी गायन, ठुमरी गयान, शास्त्रीय गायन और भजन की प्रस्तुति होगी। इसी दिन शाम में मुंबई के कलाकार केके अपना जलवा बिखरेंगे।

डिजनीलैंड और पुस्तक मेला भी
तीन दिन चलने वाले बौद्ध महोत्सव में डिज्नीलैंड, महिला महोत्सव, ग्राम मेला, पुस्तक मेला आदि का भी आयोजन होगा। डीएम ने बताया कि बौद्ध महोत्सव के दौरान यहां पहुंचने वाले सभी लोगों को भरपूर मनोरंजन मिलेगा। साथ ही बुद्ध के जीवन से जुड़ी बातों की जानकारी भी मिलेगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें