फोटो गैलरी

Hindi Newsकोसी में बाढ़ की स्थिति में सुधार, पानी घटा, दिखने लगी तबाही

कोसी में बाढ़ की स्थिति में सुधार, पानी घटा, दिखने लगी तबाही

कोसी और सीमांचल में आई बाढ़ का असर कम होने लगा है। नदियों का पानी घटने के साथ अब महामारी और बीमारी की आशंका से लोग सहमे हैं। बड़ी संख्या में कच्चे-पक्के घर, पुल-पुलिये और सड़कें ध्वस्त हो गए हैं।...

कोसी में बाढ़ की स्थिति में सुधार, पानी घटा, दिखने लगी तबाही
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 01 Aug 2016 12:36 PM
ऐप पर पढ़ें

कोसी और सीमांचल में आई बाढ़ का असर कम होने लगा है। नदियों का पानी घटने के साथ अब महामारी और बीमारी की आशंका से लोग सहमे हैं। बड़ी संख्या में कच्चे-पक्के घर, पुल-पुलिये और सड़कें ध्वस्त हो गए हैं। खेतों में लगी फसल का नामोनिशान नहीं बचा है।
 
बाढ़ का पानी हटते ही चारों ओर फैली बदबू व गंदगी के कारण लोग अपने घरों को लौटने से परहेज कर रहे हैं। तबाही का मंजर उन्हें रह-रहकर सिहरा रहा है। बीते चौबीस घंटों के दौरान कटिहार में 5, पूर्णिया में तीन, मधेपुरा में दो और अररिया में एक की डूबने से मौत हो गई। 

रविवार शाम 4 बजे भीमनगर स्थित कोसी बराज से पानी का डिस्चार्ज 1 लाख 80 हजार 565 क्यूसेक रिकॉर्ड किया गया।  सुपौल में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में मेडिकल शिविर व शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की जाने लगी है ताकि लोग दूषित पानी पीने से बच सकें।

पनप रहा आक्रोश
कटिहार के आजमनगर में पानी के अत्यधिक दबाव के कारण महानंदा नदी तटबंध पर शरण लिए लोगों तक राहत नहीं पहुंच रही है। इससे बाढ़ पीडितों में आक्रोश पनप रहा है शुरू हो गया है। बाढ़ से प्रखंड की कुरेठा पंचायत का झौआ एवं घेघवा गांव से सड़क संपर्क टूट गया है। लगातार बढ़ रहे पानी से ग्रामीण भयक्रांत हैं।

बाढ़ पीडितों को हरसंभव मदद मिलेगी: तेजस्वी
वीरपुर (सुपौल)। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव व जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने रविवार को कोसी महासेतु स्थित इटहरी सनपतहा डीह गाइड बांध पूर्वी भाग का निरीक्षण किया। बांध पर चल रहे राहत कार्यों पर असंतोष जताते हुए अफसरों को बाढ़ पीडितों की हर संभव मदद करने को कहा। उन्होंने कहा कि एनएचएआई ने दिखावे के लिए काम किया है। बोल्डर का साइज छोटा है जो पानी के दबाव को नहीं झेल सकता। कहा, निरीक्षण की रिपोर्ट सीएम को देंगे। एनएचएआई के विरुद्ध कार्रवाई के लिए केन्द्र को लिखा जायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें