फोटो गैलरी

Hindi Newsनहाय-खाय के साथ जितिया पर्व शुरू, महिलाएं का निर्जला व्रत

नहाय-खाय के साथ जितिया पर्व शुरू, महिलाएं का निर्जला व्रत

बेटे-बेटियों की लंबी उम्र के लिए मनाया जाना वाले वाला जीवित्पुत्रिका व्रत यानी जितिया पर्व गुरुवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ।  यह पर्व आश्विन कृष्ण पक्ष की सप्तमी से नवमी तिथि तक मनाई जाती...

नहाय-खाय के साथ जितिया पर्व शुरू, महिलाएं का निर्जला व्रत
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 22 Sep 2016 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

बेटे-बेटियों की लंबी उम्र के लिए मनाया जाना वाले वाला जीवित्पुत्रिका व्रत यानी जितिया पर्व गुरुवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ। 

यह पर्व आश्विन कृष्ण पक्ष की सप्तमी से नवमी तिथि तक मनाई जाती है। पर्व में महिलाएँ अपने पुत्र-पुत्रियों की लंबी उम्र के लिये 24 से 26 घंटे तक का निर्जला उपवास रखती है। पर्व को लेकर सुबह से ही शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर व्रतियों की भीड़ लगी रही।

 पर्व के पहले दिन व्रतियों ने दिनभर भूखे रहकर अपने घरों में सात तरह के व्यंजन बनाए और देर शाम तक ठेकुआ, पिड़ुकिया आदि पकवान बना कर डलिया भरा गया। शुक्रवार सुबह महिलाएं अपने घरों में स्नान और पूजन के बाद निर्जला व्रत का संकल्प लेंगी और डलिया में पूजन सामग्री, फल, फूल आदि भरकर मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें