पति ने कुदाल से काट कर की पत्नी की हत्या
एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के खदहा सोन टिल्हा में शनिवार की रात पति ने अपनी पत्नी की हत्या कुदाल से काटकर कर दी। जानकारी के अनुसार एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के खदहा सोन टिल्हा में झोपड़ी बनाकर संजय...
एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के खदहा सोन टिल्हा में शनिवार की रात पति ने अपनी पत्नी की हत्या कुदाल से काटकर कर दी। जानकारी के अनुसार एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के खदहा सोन टिल्हा में झोपड़ी बनाकर संजय राजवंशी रहता था। शनिवार की रात पत्नी सरिता देवी के साथ उसका झगड़ा हुआ जिसके बाद उसने आक्रोश में आकर कुदाल से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया।
इस घटना में सरिता की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद संजय वहां से फरार हो गया। इस संबंध में मृतका के पिता झारखंड के हैदरनगर थाना के सरेया गांव के नरेश रजवार ने थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें अपने दामाद पर बेटी को प्रताड़ित करने एवं कुदाल से काटकर जान मारने की बात कही है।
थानाध्यक्ष अमन आनंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना शनिवार की रात घटी लेकिन घटनास्थल के घनी आबादी से दूर होने के कारण पुलिस को जानकारी देर से मिली। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या करने के बाद अभियुक्त फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।