Hindi Newsबेगूसराय में पति-पत्नी और बेटे की गला रेतकर हत्या
बेगूसराय में पति-पत्नी और बेटे की गला रेतकर हत्या
बेगूसराय नगर थाने के महमदपुर मोहल्ले में एक साथ पति-पत्नी और बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। मृतकों में अमित कुमार (35), प्रियंका(24) और ढाई का साल का आर्यन शामिल है। एक साथ तीन लोगों की गला...
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 28 Jun 2016 12:17 PM
ऐप पर पढ़ें
बेगूसराय नगर थाने के महमदपुर मोहल्ले में एक साथ पति-पत्नी और बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। मृतकों में अमित कुमार (35), प्रियंका(24) और ढाई का साल का आर्यन शामिल है।
एक साथ तीन लोगों की गला रेतकर हत्या से सनसनी फ़ैल गयी है। जानकारी के अनुसार तीनों सोमवार की देर रात छत पर सोये थे तभी अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। अमित कुमार जमीन की खरीद फरोख्त करते थे। आशंका जताई जा रही कि प्रॉपर्टी डीलिंग के मामले में ही अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस मौके पर पंहुच कर छानबीन कर रही है।