फोटो गैलरी

Hindi News....और जर्मन दुल्हन को भाया बिहार के जमुई का दूल्हा

....और जर्मन दुल्हन को भाया बिहार के जमुई का दूल्हा

जर्मनी की एक बाला को भारतीय संस्कृति ऐसी भायी कि उसने भारतीय बनने का फैसला कर लिया। जर्मन युवती विक्टोरिया ने जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर गांव के 30 वर्षीय युवक राज से शादी रचाई है। सोमवार...

....और जर्मन दुल्हन को भाया बिहार के जमुई का दूल्हा
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 25 Apr 2016 09:24 PM
ऐप पर पढ़ें

जर्मनी की एक बाला को भारतीय संस्कृति ऐसी भायी कि उसने भारतीय बनने का फैसला कर लिया। जर्मन युवती विक्टोरिया ने जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर गांव के 30 वर्षीय युवक राज से शादी रचाई है। सोमवार को जब जमुई रजिस्ट्री कार्यालय में शादी के लिए दोनों पहुंचे तो देखने वालों की भीड़ लग गई।

2014 में पर्यटक के रूप में गोवा घूमने आई विक्टोरिया की मुलाकात रतनपुर निवासी युवक राज नरेंद्र सिंह से हुई। राज गोवा में टूरिस्ट गाइड का काम करता है और विक्टोरिया को उसके साथ घूमने का मौका मिला। इसी क्रम में वे एक-दूसरे के करीब आ गये और विक्टोरिया को भारत का माहौल ऐसा भाया कि उसने यहीं का होने का मन बना लिया। राज की बातों व विचारों से प्रभावित होकर उसी के साथ शादी करने का मन भी बना लिया।
 
बीते 6 मार्च को भारत की बहू बनने के इरादे के साथ विक्टोरिया भारत आई और राज के साथ जमुई के रतनपुर गांव पहुंच गई। राज के पिता नरेन्द्र कुमार सिंह व माता तिलोत्तमा देवी से आदेश मिलने के बाद दोनों ने 11 मार्च को शादी के लिए जमुई स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में आवेदन दिया और अंतत: 25 अप्रैल को कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों ने विधिवत शादी कर ली।
 
विक्टोरिया जर्मनी के हेमवर्ग की रहने वाली है। शादी के बाद गांव में जश्न का माहौल है राज नरेंद्र सिंह को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। राज के माता पिता भी विदेशी बहू पाकर खासे उत्साहित हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें