फोटो गैलरी

Hindi Newsसीएम नीतीश कुमार कल नेपाल जाएंगे

सीएम नीतीश कुमार कल नेपाल जाएंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो मार्च को नेपाल की यात्रा पर जाएंगे। मंगलवार की शाम 4.50 बजे वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दो मार्च की सुबह 11 बजे दिल्ली से नेपाल की राजधानी काठमांडू के लिए रवाना होंगे। वह...

सीएम नीतीश कुमार कल नेपाल जाएंगे
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 01 Mar 2016 12:17 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो मार्च को नेपाल की यात्रा पर जाएंगे। मंगलवार की शाम 4.50 बजे वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दो मार्च की सुबह 11 बजे दिल्ली से नेपाल की राजधानी काठमांडू के लिए रवाना होंगे। वह रात्रि में काठमांडू में ही विश्राम करेंगे।

मुख्यमंत्री सचिवालय ने उनकी नेपाल यात्रा की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार काठमांडू में आयोजित नेपाली कांग्रेस के अधिवेशन में भाग लेंगे। वह नेपाल प्रवास के दौरान वहां की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी और प्रधानमंत्री खडका प्रसाद शर्मा ओली से भी मिलेंगे। नीतीश कुमार वर्षों से नेपाल की यात्रा पर जाने के इच्छुक रहे हैं। पिछले साल अप्रैल में नेपाल में आए भूकंप के बाद भी वह जनकपुर और काठमांडू की यात्रा पर जाना चाहते थे। वह नेपाल और भारत के बीच परस्पर गहरे मधुर संबंधों के हिमायती हैं। लेकिन वर्षो बाद विदेश मंत्रालय ने नीतीश कुमार की नेपाल यात्रा के प्रस्ताव को हरी झंडी दी है। सीएम के रूप में नीतीश कुमार की यह पहली नेपाल यात्रा होगी।

गौरतलब है कि बिहार और नेपाल के बीच प्रगाढ़ सामाजिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक रिश्ता है। नेपाल की लंबी सीमा बिहार से जुड़ी हैं। नेपाल की नदियों में आई उफान से बिहार में तबाही मचती रही है। बिहार की बाढ़ की समस्या का समाधान नेपाल से साझा परियोजना बनाकर ही संभव है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें