फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहार में पुलिस अफसर से जवान तक को होगा डाटा

बिहार में पुलिस अफसर से जवान तक को होगा डाटा

बिहार में पुलिस का जिलेवार डाटा तैयार किया जा रहा है। इसमें पुलिस में कितने मैनपावर और संसाधन उपलब्ध हैं, इसकी जानकारी होगी। जिलों में तैनात पुलिस अफसर से जवान तक का ब्योरा एक क्लिक पर कम्प्यूटर...

बिहार में पुलिस अफसर से जवान तक को होगा डाटा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 10 Apr 2016 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में पुलिस का जिलेवार डाटा तैयार किया जा रहा है। इसमें पुलिस में कितने मैनपावर और संसाधन उपलब्ध हैं, इसकी जानकारी होगी। जिलों में तैनात पुलिस अफसर से जवान तक का ब्योरा एक क्लिक पर कम्प्यूटर स्क्रीन पर होगा। कई जिलों में इसका काम पूरा हो गया है।

डाटाबेस तैयार होने से जिला पुलिस लाइन का काम आसान होगा। अधिकारी जब चाहे अपने फोर्स का रिकॉर्ड देख सकते हैं। कमान काटने का काम पारदर्शी होगा। इसमें मुंशी की मर्जी नहीं चलेगी। जिला पुलिस का डाटाबेस तैयार करने का काम सबसे पहले 2009-10 के आसपास पटना पुलिस ने किया था।

यह सफल भी रहा। इसके बाद कुछ जिलों के एसपी ने भी इसे आजमाया। इसकी सफलता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को डाटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें