फोटो गैलरी

Hindi Newsचंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह 10 अप्रैल से

चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह 10 अप्रैल से

महात्मा गांधी की चंपारण सत्याग्रह के 100 वर्ष पूरे होने पर राज्य में पूरे साल समारोह का आयोजन होगा। इसकी शुरुआत 10 अप्रैल, 2016 को होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को सात सर्कुलर रोड के कैंप...

चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह 10 अप्रैल से
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 10 Mar 2016 10:59 AM
ऐप पर पढ़ें

महात्मा गांधी की चंपारण सत्याग्रह के 100 वर्ष पूरे होने पर राज्य में पूरे साल समारोह का आयोजन होगा। इसकी शुरुआत 10 अप्रैल, 2016 को होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को सात सर्कुलर रोड के कैंप कार्यालय में समारोह की तैयारी की समीक्षा बैठक की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समारोह भव्य होगा और सालभर कार्यक्रम राज्य भर में चलाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि इन सभी कार्यक्रमों में लोगों की बढ़-चढ़कर भागीदारी हो, यह सुनिश्चित किया जाए। बैठक के बाद पर्यटन विभाग की सचिव हरजोत कौर ने बताया कि सत्याग्रह से जुड़े स्थलों का विकास और सौंदर्यीकरण होगा। गांधी के भ्रमण किए गए स्थलों, उनके द्वारा खोले गए विद्यालय और उनसे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण स्थलों के बारे में गांधी दर्शन के जानकार लोगों से जानकारी लेकर, उसे कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। गांधी पर आधारित लघु फिल्मों का निर्माण कर सभी गांवों में उसे दिखाया जाएगा।

कार्यक्रम की सफलता को लेकर अगले माह सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी। पर्यटन विभाग को कार्यक्रम का नोडल विभाग बनाया गया है। मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, विकास आयुक्त शिशिर कुमार सिन्हा समेत सरकार के आलाधिकारी ब्रजेश मेहरोत्रा, विवेक कुमार सिंह, के सेंथिल कुमार, चंचल कुमार, आतीश चंद्रा, मनीष वर्मा, गांधी संग्रहालय के निदेशक, रजी अहमद, मोतिहारी गांधी संग्रहालय के सचिव ब्रजकिशोर सिंह आदि उपस्थित थे।  

राजभवन के कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
पटना।
राजभवन में बुधवार को हुए एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने राजभवन में प्रमंडलवार जन प्रतिनिधियों से मिलने का कार्यक्रम तय किया है। इसी के तहत उन्होंने बुधवार को पटना प्रमंडल के विधायकों और विधान पार्षदों को अल्पाहार पर बुलाया था। विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह, विस अध्यक्ष विजय चौधरी, भाजपा नेता सुशील मोदी, डॉं. प्रेम कुमार को भी आमंत्रित किया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें